Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विपक्ष का तथाकथित ‘इंडिया’ गठबंधन केवल दिखावा बनकर रह गया, न कोई सशक्त नेतृत्व है और न स्पष्ट दिशा : केशव मौर्य

विपक्ष का तथाकथित ‘इंडिया’ गठबंधन केवल दिखावा बनकर रह गया, न कोई सशक्त नेतृत्व है और न स्पष्ट दिशा : केशव मौर्य

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी इंडिया गठबंधन पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा, मोदी जी के मार्गदर्शन में भारत न केवल सुरक्षित है, बल्कि आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हो रहा है। वहीं, विपक्ष का तथाकथित ‘इंडिया’ गठबंधन केवल दिखावा बनकर रह गया है।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

केशव मौर्य ने कहा, ‘सौ में 60 हमारा है, 40 में बंटवारा है, और बंटवारे वाले 40 में भी हमारा (भाजपा) का मज़बूत हिस्सा है!’ विपक्ष का तथाकथित ‘इंडिया’ गठबंधन केवल दिखावा बनकर रह गया है। न कोई सशक्त नेतृत्व है, न स्पष्ट दिशा, और न ही आम जनता का समर्थन। इसके विपरीत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में एनडीए लगातार 60% से अधिक मतदाताओं का भरोसा अर्जित कर रहा है।

पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे

शेष 40% मतों में भी विभाजित विपक्ष के बीच भाजपा की पकड़ मजबूत है। महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन को 50% से अधिक मतदाताओं का समर्थन, हमारी दृढ़ता और जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। “एक हैं तो सेफ हैं।” मोदी जी के मार्गदर्शन में भारत न केवल सुरक्षित है, बल्कि आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हो रहा है। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य अब निकट है, और विकसित भारत का सपना साकार होता दिख रहा है।

Advertisement