Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चुनाव से पहले ही सपा मुखिया की हताशा और बेचैनी साफ दिखाई देने लगी है…अखिलेश यादव पर पंकज चौधरी ने साधा निशाना

चुनाव से पहले ही सपा मुखिया की हताशा और बेचैनी साफ दिखाई देने लगी है…अखिलेश यादव पर पंकज चौधरी ने साधा निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने अखिलेश यादव के बयान पर​ निशाना साधते हुए कहा कि, चुनाव से पहले ही सपा मुखिया की हताशा और बेचैनी साफ दिखाई देने लगी है। यूपी की जनता अराजकता के दौर को पीछे छोड़कर सुशासन, सुरक्षा और विकास के साथ खड़ी है।

पढ़ें :- ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना तो सपा नेता बोले-2027 चुनाव के बाद आपकी राजनीति समाप्त होने जा रही

पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, आखिरी चुनाव” जैसे दावों से जनता को डराने की कोशिश करना किस प्रकार की राजनीति है? चुनाव से पहले ही सपा मुखिया की हताशा और बेचैनी साफ दिखाई देने लगी है। अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख समाजवादी पार्टी अब संवैधानिक व्यवस्था पर बेबुनियाद आरोप लगाकर अपनी संभावित हार का बहाना तलाश रही है। उत्तर प्रदेश की जनता अराजकता के दौर को पीछे छोड़कर सुशासन, सुरक्षा और विकास के साथ खड़ी है।

दरअसल, अखिलेश यादव ने कहा था कि, 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव और उसके बाद होने वाले लोकसभा चुनावों में बीजेपी जीत गई, तो यह देश का आखिरी चुनाव होगा और लोग अपने वोट डालने के अधिकार से वंचित हो जाएंगे।

बता दें कि, यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं। भाजपा के साथ ही समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सपा अध्यक्ष पीडीए के नारे को बुलंद कर रहे हैं, जबकि बीजेपी भी अपनी तैयारियां को धार देनी शुरू कर दी है। उधर, कांग्रेस ने भी दलित वोट बैंक को साधने के लिए अविनाश पांडे को हटाकर राजेंद्र गौतम को यूपी का प्रभारी बनाया है।

 

 

पढ़ें :- नई सरकार बनाकर ‘अयोध्या’ को ऐसे धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करेंगे, जहां श्रद्धालु सच्ची आध्यात्मिकता की अद्वितीय अनुभूति करेंगे: अखिलेश यादव
Advertisement