Ghaziabad News : गाजियाबाद में 10वीं-12वीं में 75% नंबर लाने वाली 1000 बेटियों को आज समाजवादी पार्टी के नेताओं की ओर से साइकिल बांटी जानी थीं। जिसके लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था, लेकिन कथित तौर पर कार्यक्रम स्थल से टेंट उखाड़कर फेंक दिया गया। सपा के स्थानीय नेताओं का आरोप है कि समाजवादी पार्टी के साइकिल वितरण कार्यक्रम को पुलिस-प्रशासन द्वारा बीच में ही रोक दिया गया है।
पढ़ें :- यूपी में MLC चुनाव के बीच सियासी घमासान : सपा ने फर्जी वोटिंग, बूथ कैप्चरिंग और धमकाने का लगाया आरोप
जानकारी के अनुसार, यह मामला गाजियाबाद के लोनी इलाके का बताया जा रहा है। जहां रविवार को सपा की ओर से साइकिल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाना था। लेकिन, कार्यक्रम के आयोजक और सपा नेता अनुज प्रधान का आरोप है कि रात के अंधेरे में पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई की, नेताओं को धमकाया और वहां लगा टेंट गिरा दिया। बुलडोजर चलाकर कार्यक्रम स्थल तहस-नहस कर दिया गया। कार्यक्रम रुकवाने का आरोप इलाके के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर है। अनुज प्रधान ने ऐलान किया है कि आज चाहें जो हो, साइकिल वितरण होकर रहेगा।
गाजियाबाद की लोनी नगर पालिका ने साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजक सपा नेताओं पर 10.86 लाख रुपए जुर्माना लगाया है। पालिका का कहना है कि बिना परमिशन लिए ही सरकारी जमीन पर टैंट लगाना शुरू कर दिया गया था। नगर पालिका के लेटर पर ही पुलिस ने मंच उखाड़ने की कार्रवाई की है। वहीं, सपा नेता अनुज प्रधान कह रहे हैं– “हमारे पास अनुमति थी और मैंने दिखाई भी थी।”
इस घटना पर सपा ने एक्स पोस्ट में कहा, “एक तरफ समाजवादी पार्टी का कार्यक्रम का टेंट पुलिसवाले उखाड़ देते हैं क्योंकि उस कार्यक्रम में गरीब बच्चियों को साइकिल बांटी जानी थी दूसरी तरफ सरकारी खर्च से चल रही भाजपा की रैलियों में जिसमें मुख्यमंत्री जोगी ठाकुर झूठे बयान बांचते हैं वहां जबरन पकड़ पकड़ कर महिला पुरुष झूठा भाषण सुनने के लिए लाए जाते हैं और बंधक बनाए जाते हैं सोचिए जरा यूपी में ये किस कदर गुंडाराज और अपराध एवं स्वजातीय साम्राज्य चला रही है भाजपा जबकि समाजवादी पार्टी के नेता विपक्ष में होकर भी अपने निजी फंड संसाधनों से गरीबों की सहायता कर रहे हैं और भाजपा के लोग जोगी ठाकुर के नाक के नीचे सरकारी पैसे की बंदरबांट और भ्रष्टाचार कर रहे हैं जनता का हितैषी कौन है और कौन सा रावण भेस बदलकर जनता को लूट रहा है ये जनता सब जान रही है।”
एक तरफ समाजवादी पार्टी का कार्यक्रम का टेंट पुलिसवाले उखाड़ देते हैं क्योंकि उस कार्यक्रम में गरीब बच्चियों को साइकिल बांटी जानी थी
पढ़ें :- देवी-देवताओं को न मानने की शपथ के बाद, हिंदू धर्म का गुणगान करने लगे सपा नेता राजकुमार भाटी
दूसरी तरफ सरकारी खर्च से चल रही भाजपा की रैलियों में जिसमें मुख्यमंत्री जोगी ठाकुर झूठे बयान बांचते हैं वहां जबरन पकड़ पकड़ कर महिला पुरुष झूठा भाषण सुनने के लिए लाए जाते हैं और बंधक बनाए जाते हैं
सोचिए जरा यूपी में ये किस कदर गुंडाराज और अपराध एवं स्वजातीय साम्राज्य चला रही है भाजपा
जबकि समाजवादी पार्टी के नेता विपक्ष में होकर भी अपने निजी फंड संसाधनों से गरीबों की सहायता कर रहे हैं और भाजपा के लोग जोगी ठाकुर के नाक के नीचे सरकारी पैसे की बंदरबांट और भ्रष्टाचार कर रहे हैं
जनता का हितैषी कौन है और कौन सा रावण भेस बदलकर जनता को लूट रहा है ये जनता सब जान रही है
— Samajwadi Party Media Cell (@mediacellsp) October 25, 2026
पढ़ें :- 'सपाइयों का क्या भरोसा... चाय-समोसा-रसमलाई सारे माफिया अपने भाई...' वोटिंग के बीच लखनऊ में लगा विवादित पोस्टर