Man Reached The Shop To Steal: किसी की संपत्ति को बिना उसकी अनुमति के लेना चोरी होता है। चोरी करने वाले व्यक्ति को चोर कहा जाता है और चोरी करने पर सजा हो सकती है। सभी लोग चोर नहीं होते मगर हालात उन्हें चोर बना देते हैं। हाल ही में इंटरनेट पर दुकान में चोरी करने पहुंचे एक चोर का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में चोर दुकान की शटर को थोड़ा सा खोलकर उसमें घुसने की कोशिश कर रहा है लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है, जिसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।
पढ़ें :- TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे, बोलीं- BJP कार्यकर्ताओं ने किया हमला, SC के जज पर भी कसा तंज
बता दें कि यह घटना दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। एक दुकान में चोरी करने की नियत से घुसे चोर ने कुछ ऐसा किया जिसकी अब लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक चोर किसी दुकान की शटर को थोड़ा सा खोलकर उसमें घुसने की कोशिश कर रहा है।
चोर दुकान के अंदर जाने की जगह बना रहा था तभी इसी दौरान एक भगवान की तस्वीर नीचे गिर जाती है और उसके पैर के पास आ जाती है जिसके तुरंत बाद चोर बाहर निकल कर पैर को पीछे कर सिर की तरफ से दुकान में घुस तस्वीर को उठा माथे से लगाकर माफी मांगने लगता है।
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) February 4, 2025
पढ़ें :- जिस हादसे की खबर दिखाने पहुंचा था NBC का हेलिकॉप्टर, उसी में गई 3 जानें: पायलट और पत्रकार की भी मौत
बता दें कि चोर के इस वीडियो को उसी दुकान के सीसीटीवी से लिया गया है जिसमें उसने चोरी की थी। दुकान में चोरी करने पहुंचे चोर के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 50 हजार से अधिक व्यूज और सैंकड़ों कमेंट मिल चुके हैं।