India vs Bangladesh, Kanpur Test Day 3 Stumps: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के तीसरे दिन का खेल बिना कोई गेंद फेंके रद्द करना पड़ा। रविवार को गीले आउटफील्ड की वजह से खेल शुरू नहीं हो पाया। इससे पहले शनिवार को बारिश और गीले आउटफील्ड के चलते खेल शुरू नहीं हो पाया था। वहीं, अब यह मैच ड्रॉ की ओर जाता दिख रहा है, क्योंकि सिर्फ 35 ओवर का मैच ही हो पाया है और दो दिन का खेल बचा है।
पढ़ें :- कांग्रेस के कार्यक्रम में युवक, बोला- मोदी कहीं नहीं जाएंगे, मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा मोदी क्या? मोदी का बाप भी जाएगा
कानपुर टेस्ट में लगातार दो दिन मौसम की भेंट चढ़ गए हैं। शनिवार को पूरा मैदान कवर से ढका हुआ था, लेकिन आज ऐसा नहीं था। आज बारिश नहीं हुई और सुबह 9:30 बजे तक सभी कवर हटा दिए गए। हालांकि, गेंदबाजों के रन-अप के पास आउटफील्ड पर गीले पैच को सुखाया नहीं जा सका। हालांकि, इस टेस्ट में दो दिन बचे हैं, और अब तक केवल 35 ओवर का खेल हो पाया है। उम्मीद है कि कल तक आउटफील्ड की स्थिति में सुधार होगा। इसके साथ मौसम का पूर्वानुमान अच्छा है।