मुंबई। ‘द ट्रेटर्स 2’ के फिनाले (The Traitors 2 Finale) में शालिनी पासी (Shalini Passi) अंतिम तीन तक पहुंच सकीं, लेकिन जीत से ठीक पहले उनका खेल खत्म हो गया। इससे भी बड़ा झटका उन्हें तब लगा, जब क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D’Souza) और रिदा थराना (Rida Tharana) ने अपनी असली पहचान बताई। जिन दोनों पर शालिनी पूरे खेल में भरोसा करती रहीं, वे ही गद्दार निकलीं।
पढ़ें :- पेरिस फैशन वीक में बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन पर फैंस की टिकी नजरें,अभिनेत्री ने साझा की कुछ तस्वीरें
खास बात यह है कि रिदा कभी खुद गद्दारों को पकड़ने की कोशिश कर रही थीं, जबकि क्रिस्टल पहले दिन से ही गद्दार बनकर शालिनी और बाकी खिलाड़ियों के बीच मौजूद थीं।
Season 2 served pure fire — and Krystle was the glam doll at the heart of it. Stunning, strategic, and the most beautiful traitor to ever play the game.
#TraitorsS2Finale #TheTraitorsOnPrime #KrystleDSouza pic.twitter.com/EszbHAmgrM — 𝕶𝖆𝖕𝖙𝖆𝖎𝖓
(@CapXGold) September 4, 2026
पढ़ें :- अजय देवगन ने दृश्यम 3 की रिलीज के पहले दिया बयान, बोले- हिंदी सिनेमा मुश्किल, रीजनल पर कही यह बात
गद्दार पकड़ने वाली रिदा खुद बन गईं गद्दार
रिदा शुरुआत में गद्दारों को पकड़ने की कोशिश कर रही थीं और कुल्लू और शाहनील गिल पर शक जताकर उन्हें बाहर करने में अहम भूमिका निभाई। लेकिन बाद में खेल पलटा। क्रिस्टल, जो पहले दिन से गद्दार थीं, ने रिदा को अपनी टीम में शामिल कर लिया। इसके बाद दोनों ने साथ मिलकर खेल को आगे बढ़ाया।
Majedaar tha ye bahut
#TheTraitorsOnPrime #TheTraitors #TraitorsS2Finale https://t.co/uLk57IOSHk — daru_baz
(@Breeze_x1) September 4, 2026
पढ़ें :- फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी के यहां इनकम टैक्स की छापा, बिगड़ी निर्माता की तबीयत, लंदन के अस्पताल में भर्ती
शालिनी को आखिरी तक नहीं हुआ शक
शालिनी को आखिरी वक्त तक क्रिस्टल और रिदा पर भरोसा रहा। आखिरी तीन में पहुंचने के बाद रिदा ने शालिनी का नाम लिखा और क्रिस्टल ने भी उन्हें वोट दिया। शालिनी का खेल खत्म होते ही दोनों ने अपनी गद्दार वाली पहचान सामने रख दी।
Shalini dear you had no game of yours, you got tricked as you were easy to be fooled
#TraitorsS2Finale #KrystleDsouza pic.twitter.com/tpNvT4USCP — BLISS
(@euphorias05) September 4, 2026
क्या थी शालिनी की गलती?
पढ़ें :- Viral Video : अजमेर में इजरायली महिला पर्यटक से गंदी बात, पुलिस ने सिखाया सबक
शो से बाहर होने के बाद शालिनी ने क्रिस्टल और रिदा पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, ‘मैंने इन पर विश्वास किया, ये मेरी गलती है। आप कभी भी झूठ की बुनियाद पर बड़ी चीज खड़ी नहीं कर सकते। क्या ही बोलूं, मैंने दोनों को बचाया और इन दोनों ने, खैर। जिंदगी उन्हें सबक सिखाएगी। उन्होंने अपनी चतुराई से मेरा भरोसा जीता और फिर ये खेल खेला। जिंदगी में अगर ये आगे भी ऐसा ही करेंगी, तो लोग इन्हें इसी बात के लिए जानेंगे कि ये झूठी हैं।’
Krystle never let the chaos completely throw her off. She played her own game and finished it with the trophy.
#TraitorsS2Finale pic.twitter.com/0gXO4h7TIg — Mayank Patel (@mayank47743577) September 4, 2026
‘दोनों अच्छी वैम्प बन सकती हैं’
क्रिस्टल और रिदा के खेल पर तंज कसते हुए शालिनी ने कहा,कि ‘दोनों लड़कियां फिल्मों में अच्छी नेगेटिव रोल कर सकती हैं। दोनों अच्छी वैम्प बन सकती हैं। मैं उनके लिए खुश हूं, उनके लिए अच्छा है।’