Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश के अंदर ‘हिरासत में मौत’ का सिलसिला थम नहीं रहा, अन्याय करनेवाली भाजपा सरकार अब अपने अंतिम दौर में : अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के अंदर ‘हिरासत में मौत’ का सिलसिला थम नहीं रहा, अन्याय करनेवाली भाजपा सरकार अब अपने अंतिम दौर में : अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार अब अपने अंतिम दौर में है। उत्तर प्रदेश के अंदर ‘हिरासत में मौत’ का सिलसिला थम नहीं रहा। दरअसल, उन्होंने संभल में युवक की हुई संदिग्ध मौत को लेकर सरकार पर हमला बोला है।

पढ़ें :- मेरठ में दशहरे पर भीषण हादसा, इको और स्विफ्ट की आमने-सामने टक्कर; इलाज के दौरान 3 की मौत

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर​ लिखा, भाजपा सरकार के तहत उत्तर प्रदेश के अंदर ‘हिरासत में मौत’ का सिलसिला थम नहीं रहा है। हालिया मामले में संभल में पूछताछ के नाम पर घर से ले गये व्यक्ति की हिरासत में मौत होने से जनाक्रोश भड़क उठा। अन्याय करनेवाली भाजपा सरकार अब अपने अंतिम दौर में है।

पढ़ें :- गरबा पंडाल से नाबालिग लड़की को खींचकर पीटा, थप्पड़ मारने का Video वायरल: मुस्लिम युवक गिरफ्तार, छेड़छाड़ का आरोप

बता दें कि, संभल में रायसती स्थित पुलिस चौकी पर शिकायत के बाद पूछताछ के लिए लाए गए एक युवक की संदिग्ध हालत में जान चली गयी। इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और उन्होंने पुलिस पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया। दरअसल रविवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे के आसपास संभल के नाखासा थाना क्षेत्र स्थित रायसती पुलिस चौकी में मोहल्ला खग्गू सराय के रहने वाले इरफान की संदिग्ध मौत हुई थी।

 

Advertisement