पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: गांधी जयंती के अवसर पर नौतनवा नगर के छपवा स्थित शहीद स्थल के पास गुरुवार को देशभक्ति का भव्य नजारा देखने को मिला। नगर में स्थापित 105 फीट ऊंचे विशाल तिरंगे को नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने विधिवत फहराकर नगर को समर्पित किया। विशाल तिरंगे के लहराते ही पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में डूब गया।
पढ़ें :- महाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप को ट्रक ने रौंदा, 7 की मौत, 19 घायल
कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों के साथ जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्कूली बच्चे और एनसीसी कैडेट मौजूद रहे। 20 फीट लंबाई और 30 फीट चौड़ाई वाले इस विशाल राष्ट्रीय ध्वज ने नौतनवा की पहचान में एक नया अध्याय जोड़ दिया।
पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि 105 फीट की ऊंचाई पर लहराता तिरंगा नौतनवा के गौरव और देशभक्ति का प्रतीक बनेगा। नगर में प्रवेश करने वाला हर व्यक्ति सबसे पहले तिरंगे का अभिवादन करेगा। उन्होंने कहा कि तिरंगे की मौजूदगी मात्र से ही नगरवासियों में राष्ट्रप्रेम और गौरव की भावना और मजबूत होगी।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अनिल जायसवाल, अभय कुमार, राहुल दूबे, संजय पाठक, अजय दूबे, राशिद कुरैशी, अमित यादव, अशोक रौनियार सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। शिशु मंदिर इंटर कॉलेज नौतनवा के प्रधानाचार्य जनमेजय सिंह, नर बहादुर राना, डीबी गुरुंग, मनोज कुमार थापा, रिखीराम थापा, श्याम किशोर, चंद्रमोहन जायसवाल, हेमबहादुर आले, विजय उपाध्याय, संतोष पाण्डेय, रवि तिवारी और प्रमोद पाठक समेत अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट