Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भगवान के नाम पर राजनीति करने वालों की सच्चाई अब जनता के सामने आ चुकी: अखिलेश यादव

भगवान के नाम पर राजनीति करने वालों की सच्चाई अब जनता के सामने आ चुकी: अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज पार्टी के राज्य मुख्यालय स्थित लोहिया सभागार में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल रहा है, दवाइयों और डॉक्टरों की कमी है तथा आम जनता इलाज के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। भाजपा सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।

पढ़ें :- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर वाल्मीकि समाज ने काटा मिल्क केक

अखिलेश यादव ने कहा कि, प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति भी लगातार बिगड़ रही है। मेरठ में पुलिस द्वारा की गई बर्बर कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार में पुलिस का दुरुपयोग हो रहा है। निर्दोष लोगों के साथ अत्याचार और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में महिलाओं के विरुद्ध अपराध, दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार तथा किसानों और नौजवानों की समस्याओं पर सरकार पूरी तरह असंवेदनशील बनी हुई है।

उन्होंने आगे कहा, भाजपा सरकार के अत्याचार और अन्याय का अंत अब निकट है। वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव केवल सरकार बदलने का चुनाव नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय को बचाने का चुनाव होगा। उत्तर प्रदेश से बदलाव की शुरुआत होगी और जनता भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करेगी।

उन्होंने कहा कि, अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के चढ़ावे से जुड़े प्रकरण ने भाजपा का असली चरित्र उजागर कर दिया है। भगवान के नाम पर राजनीति करने वालों की सच्चाई अब जनता के सामने आ चुकी है।  अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण की हमेशा से समर्थक रही है, लेकिन महिला आरक्षण को जनगणना और परिसीमन जैसी शर्तों से जोड़कर उसके क्रियान्वयन में देरी करना उचित नहीं है। महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार बिना किसी विलंब के मिलना चाहिए। समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण के पक्ष में है किन्तु उसे परिसीमन जैसी प्रक्रियाओं से जोड़ने का विरोध करती है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें, जनता के बीच जाएं और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करें। वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर उत्तर प्रदेश में संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और विकास की नई शुरुआत करनी है।

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Theft Case : अखिलेश यादव, बोले- पूरे ट्रस्ट को भंग कर न्यायिक जांच, आपस में 'निष्कलंक' होने की क्लीन चिट देने का खेल बंद हो
Advertisement