लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा का बस चले तो भाजपा को ही बेच दे लेकिन भाजपा की इतनी बदनामी हो चुकी है कि उसका कोई मोल नहीं रह गया है, इसीलिए कोई ख़रीदार ही नहीं मिल रहा है।
पढ़ें :- उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी बाल-बाल बचीं, विधायक बृजेश रावत के हाथ झुलसे, बीजेपी की 'मशाल यात्रा' में हादसा
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, कमीशन ही भाजपा का मिशन है। भाजपा हर सौदे में मोटा कमीशन लेकर कोई भी सार्वजनिक संपत्ति बेच सकती है। इसीलिए अब जनता कहने लगी है: जो लूटे जनता की कमाई, वो भाजपाई!
कमीशन ही भाजपा का मिशन है। भाजपा हर सौदे में मोटा कमीशन लेकर कोई भी सार्वजनिक संपत्ति बेच सकती है। इसीलिए अब जनता कहने लगी है: जो लूटे जनता की कमाई, वो भाजपाई!
लखनऊ में जिस JPNIC (जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर) को 831 करोड़ में उप्र सरकार ने निजी हाथों में बेच दिया है, उससे…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 27, 2026
पढ़ें :- सड़क पर पुलिस और युवक ने एक दूसरे को पटक-पटक मारा, सिपाही की वर्दी भी फटी; घटना का वीडियो वायरल
लखनऊ में जिस JPNIC (जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर) को 831 करोड़ में उप्र सरकार ने निजी हाथों में बेच दिया है, उससे अधिक तो वो निजी कंपनी केवल पार्किंग से ही कमा लेगी।
उन्होंने आगे लिखा, भाजपा की निजीकरण की भ्रष्ट नीति के अन्य शिकार: ऐतिहासिक इमारत छतर मंज़िल, शान-ए-अवध, लखनऊ के बस स्टैंड, जनेश्वर मिश्र पार्क कार्यक्रम लॉन बुकिंग, रिवर फ्रंट का आंशिक हिस्सा और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे टोल ठेका…
भाजपा का बस चले तो भाजपा को ही बेच दे लेकिन भाजपा की इतनी बदनामी हो चुकी है कि उसका कोई मोल नहीं रह गया है, इसीलिए कोई ख़रीदार ही नहीं मिल रहा है।