लखनऊ । केंद्रीय रक्षा मंत्री व लखनऊ के लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर वाल्मीकि समाज ने गुरुवार को रविन्द्रालय चारबाग पर विशाल संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें समाज की मूलभूत समस्याओं पर चर्चा की गई । विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के पूर्व सदस्य राम सिंह वाल्मीकि के तरफ से किया गया।
पढ़ें :- भगवान के नाम पर राजनीति करने वालों की सच्चाई अब जनता के सामने आ चुकी: अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना व राम सिंह वाल्मीकि ने 11 किलो का मिल्क केक काटकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी दीर्घायु होने की कामना की । उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दीर्घायु होने की कामना की। कहा कि उन्होंने सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया है।
लखनऊ में विकास कार्यों को अधिक गति दी है। उनकी सांसद विकास निधि से अनेकों का कार्य लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में कराये जा रहें है। समय-2 पर वे कार्यकर्ताओं से आकर मिलते रहते हैं और उनसे सीधा सम्पर्क हम सबका बना हुआ है। कार्यक्रम में महापौर सुषमा खड़कवाल, मनीष गुप्ता, अजय महर्षि, रवि चौधरी, वाल्मीकी, दुर्गेश वाल्मीकि, मोहित वाल्मीकि, दीपक वाल्मीकि, श्यामू साहू, इंद्रजीत कनौजिया, नीरज वाल्मीकि, दुर्गेश कुमार, संदीप वाल्मीकि आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने देश के यशस्वी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दीर्घायु होने की कामना की।