केरलम। मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक मानसून ने केरलम में दस्तक दे दी है। केरल के कई हिस्सों में पिछली रात से ही भारी बारिश हो रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग (Meteorological Department) ने बताया कि मॉनसून भारत में प्रवेश कर चुका है। केरल में मानसून (Monsoon) के आगमन की आधिकारिक घोषणा के साथ ही नजरें इस बात पर भी हैं कि दिल्ली-एनसीआर और देश के अन्य हिस्सों में गर्मी से निजात कब मिलेगी? इस पहलू पर मौसम विभाग (Meteorological Department) का अनुमान है कि आने वाले दो-चार दिनों में उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में भी गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
पढ़ें :- IIT दिल्ली के परिसर में छात्र ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप, जांच जारी
अगले तीन-चार दिनों में मॉनसून की गति कैसी रहेगी?
दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) के आगे बढ़ने को लेकर मौसम विभाग (Meteorological Department) ने कहा,अगले 3 से 4 दिनों में कर्नाटक तट से होते हुए मानसून गोवा की अक्षांश रेखा तक आगे बढ़ेगा। मानसून के आगे बढ़ने के लिए जैसी मौसमी परिस्थितियां चाहिए, फिलहाल सबकुछ अनुकूल नजर आ रहा है। आईएमडी वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 10 जून के बाद मानसून की प्रगति धीमी होने की संभावना है।
केरल के तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मानसून की दस्तक से पहले मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार सुबह तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। यह अलर्ट अलप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों के लिए तीन घंटे तक प्रभावी रहेगा। मौसम एजेंसी ने राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई है।
पढ़ें :- दिल्ली में कोरोना-डेंगू के बीच स्वाइन फ्लू का कहर, H1N1 मामले 1,777 के पार, डॉक्टरों ने दी 'सेल्फ-मेडिकेशन' से बचने की सलाह।
हवा की गति और बारिश की मात्रा पर IMD क्या बोला?
मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक बारिश और बादलों की गरज के दौरान सतह पर हवा की अधिकतम गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, इडुक्की और त्रिशूर जिलों में मध्यम बारिश का अनुमान है। इन जिलों में भी हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। आईएमडी ने पहले गुरुवार के लिए आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। नारंगी अलर्ट का मतलब 11 से 20 सेंटीमीटर तक बहुत भारी बारिश होता है।