Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Rain Alert : यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, भीषण गर्मी से मिली राहत

UP Rain Alert : यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, भीषण गर्मी से मिली राहत

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह आसमान साफ होने तेज धूप खिली रही। इसके अचानक मौसम ने यू-टर्न लिया और दिन में अंधेरा छा गया। इसके तेज हवा के साथ हुई बारिश से मौसम को सुहावना बना दिया।

पढ़ें :- IAS Transfers: यूपी में दो आईएएस अफसरों के हुए तबादले, भवानी सिंह खंगारौत बने गन्ना आयुक्त

यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा। लखनऊ में बुधवार दोपहर ढाई बजे मौसम बदल गया है। दिन में अंधेरा छा गया। तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे लखनऊ, उन्नाव, सीतापुर समेत आसपास के जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 की स्पीड से हवा चल सकती है। इससे पहले, सुबह संभल, मेरठ, बरेली में बारिश हुई। शाहजहांपुर में धूलभरी आंधी चली।

आज 38 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे में बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वहां 43.6°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। बरेली और रामपुर में 50 की रफ्तार से आंधी चली। इससे सड़क किनारे लगे यूनीपोल उखड़ गए।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में आज और कल मौसम बदला रहेगा। तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। हवा की रफ्तार 50 किमी. प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। बारिश से तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। 15 मई से गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। तापमान में 6 से 8 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। पारा 45 डिग्री के पार जाएगा।

गाजियाबाद में सुबह से बादल छाए हुए हैं। है। 25 से 30 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चल रही हैं। सुबह के समय न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पढ़ें :- Cyclone Murasu : यूपी समेत 15 राज्यों में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम में उतार-चढ़ाव क्यों हो रहा?

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड के पहाड़ों पर मौसम लगातार बदल रहा है। कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश हो रही है। किसी-किसी दिन धूप के साथ मौसम साफ हो जा रहा है। अगले कुछ दिन ऐसे ही उतार-चढ़ाव के आसार हैं। इसका असर यूपी में दिख रहा है। पहाड़ों से आने वाली हवाएं मौसम को ठंडा बनाए हैं। बारिश के अनुकूल सिस्टम तैयार कर रही हैं।

Advertisement