पढ़ें :- प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव की गोली मारकर हत्या, तीन बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम 22 जनवरी के दिन परसौनी के साथ ही पूरे देश भर में उत्साह का माहौल है जगह-जगह मंदिरों की साफ सफाई की गई और मंदिरों में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया.
गजरही मे सुन्दरकाण्ड, सम्पतिहा मुडेहरा मे अखंड रामायण, परसौनीकला, महुआरी, गजरही, गजरहा, मुडेहरा, गजरहा मे कीर्तिन व भन्डारे का आयोजन किया गया।
बाइक रैली सुबह 9 बजे के करीब परसौनी कला से निकाली गई. रैली करीब 22 किलोमीटर की यात्रा तय करते हुए परसौनी कला, पडरहवा, बनवटारी, गजरहा, गजरही, मुडेहरा, सम्पतिहा, नईकोट, कुरहवा, एकसडवा, महदेवा मोगलहा महुआरी समाप्त हुई।
रैली समाप्ती के बाद भन्डारे का आयोजन किया गया हजारों भक्तो को प्रसाद वितरण किया गया तथा शाम को दीप जलाने का आवहन और दीपावली पर्व के रूप में मनाया गया और पूरे क्षेत्र को दीपों से सजा गया।
पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर, पीआरडी के जवानों को दिया तोहफा
इस मौके पर देश दीपक पान्डेय,डा. अजय सिंह, प्रदीप सहानी, सोमनाथ पान्डेय, जितेन्द्र सिंह, शेरु दूबे,जैनेदर सहानी, राकेश शर्मा, अमरनाथ वरुण, लहरी पान्डेय, सरोज चौहान, सुरेश वरनवाल, आशीष गौड़, विपीन अग्रहरी, विकास गुप्ता, बच्चा सिंह चौहान, मधुर श्याम दुबे सहित सैकड़ों की संख्या मे राम भक्त मौजूद रहे।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया