Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मस्जिद में याददाश्त का इलाज कराने पहुंचा युवक; मौलाना ने डॉक्टर के पास जाने को बोला तो मार दी गोली

मस्जिद में याददाश्त का इलाज कराने पहुंचा युवक; मौलाना ने डॉक्टर के पास जाने को बोला तो मार दी गोली

By Abhimanyu 
Updated Date

UP News: यूपी के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां पर एक मस्जिद में घुसकर एक युवक ने इमाम को गोली मार दी। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया। वहीं, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मौलाना को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई

जानकारी के मुताबिक, यह घटना लिसाड़ी गेट की शहजाद कॉलोनी की कासमी मस्जिद की है, जहां पर मुरलीपुरा निवासी मौलाना नईम इस मस्जिद में इमाम हैं। जिन्हें स्थानीय निवासी सरताज ने सुबह साढ़े छह बजे के करीब गोली मार दी। गोली मारने वाला युवक मंदबु्द्धि‍ बताया जा रहा है। इससे पहले इमाम के पास शनिवार रात को सरताज अपना उपचार करने आया था।

बताया जा रहा है कि सरताज की याददाश्त कमजोर है और उसे कुछ भी याद नहीं रहता है। जब वह इमाम ने उपचार करने से मना कर दिया और डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी थी। जिसको लेकर आरोपी सरताज ने मौलाना को धमकी दी थी। वहीं, रविवार की सुबह सरताज तमंचा लेकर मस्जिद पहुंचा। इस दौरान नमाज के बाद मौलाना नईम मस्जिद में ही थे।

आरोपी सरताज तमंचे से फायर कर दिया और गोली मौलाना के कनपटी पर जाकर लगी। मौलाना को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।

पढ़ें :- TMC NWC Meet : ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया गठन, चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष व कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया
Advertisement