सोशल मीडिया पर आय दिन आपको नयी नयी चीज़ें देखने को मिलती थी। ये एक ऐसा प्लैटफ़ार्म में जहां आपको रोज अलग अलग जुगाड़ सीखने को मिलता है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स ने अपने बालों में आग लगाकर हेयर स्टाइलिंग करने की कोशिश करते दिख रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, एक शख्स हेयर स्टाइल के चक्कर में अपने बालों को ही आग के हवाले कर देता है।
पढ़ें :- Video-कंप्यूटर साइंस में एमटेक भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में 1 साल तक की नौकरी, फिर लग्जरी जॉब छोड़ बन गया संन्यासी
हेयरस्टाइल के लिए युवक ने अपनाया अनोखा तरीका
इस वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स जलती हुई मैचस्टिक को जलाकर अपने बालों के पास लेकर जाता है और जानबूझकर अपने बालों में आग लगा लेता है। इसे देखकर लोग हैरान हो गए । शख्स बिना किसी डर के अपने बालों को जलाता है और फिर कंघी से उन्हें स्टाइल करने की कोशिश करता है। कुछ ही सेकंड में आग बुझ जाती है, और शख्स का नया हेयर स्टाइल सामने आता है। बता दें कि ये जितना देखने में आसान है उतना ही कठिन है । कई बार इस तरह के प्रयोग खतरनाक साबित हो सकते हैं।
Ghost Rider
pic.twitter.com/uO2uIPwI8L — reverie keona (@reveriekeona) July 25, 2025
पढ़ें :- जेल में बने दीयों से जगमगाएगी अयोध्या, दीपोत्सव में कैदियों के हुनर को मिलेगा सम्मान, ‘कालिंदी’ के घी की महकेगी खुशबू
युवक को लोगों ने बताया गैर जिम्मेदार
इस वीडियो को एक्स पर पोस्ट किया गया है। इसे अब तक 56 लाख लोगों ने देखा है। वहीं 1900 लोगों ने इसे लाइक भी किया है। इस वायरल वीडियो पर बड़ी तादाद में यूजर्स ने खूब मजेदार कमेंट्स किए हैं। जहां कुछ लोग इस अनोखे हेयर स्टाइलिंग तरीके को “देसी जुगाड़” कहकर मजाक उड़ा रहे हैं, तो कुछ इसे खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “ये क्या नया फैशन आ गया? आग से बाल काटने का स्टाइल!”।
फायर हेयरकट का ट्रेंड
वैसे भी ये कोई पहली बार नहीं हैं जब आग से बाल काटने या स्टाइल करने का वीडियो वायरल हुआ हो। इससे पहले भी कई बार हेयर स्टाइलिस्ट्स और नाइयों ने इस तकनीक का इस्तेमाल करके लोगों का ध्यान खींचा है। कुछ सैलून में “फायर हेयरकट” एक ट्रेंड बन चुका है, जहां अनुभवी बार्बर जेल या विशेष रसायनों का उपयोग करके बालों में नियंत्रित तरीके से आग लगाते हैं और फिर उन्हें स्टाइल करते हैं।
पढ़ें :- बंगाल की दिवाली है बेहद खास! मशालों के बीच होता है ‘बामा काली नृत्य’, जानें क्या है ये परंपरा