Bihar Crime News: देश में बीते कुछ महीनों से पुरुषों की बेरहमी से हत्या से कई मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से ज्यादातर मामलों में मृतकों की मौत की आरोपी उनकी पत्नियां ही रही हैं। ताजा मामला, बिहार के अररिया जिले का है, जहां पर पत्नी और बच्चों को लेने ससुराल पहुंचे शख्स की जहर देकर हत्या कर दी गयी। इस मामले में पुलिस पत्नी समेत एक दर्जन लोगों को के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
जानकारी के अनुसार, पश्चिमी औराही पंचायत के हनीफ टोला हिंगना का रहने वाला तजमुल (30) पास ही के सिमराहा क्षेत्र स्थित पोठिया पंचायत के वार्ड 15 में अपनी पत्नी अजमेरून खातून को लेने ससुराल पहुंचा था। आरोप है कि पत्नी अजमेरून ने तजमुल को मायके बुलाकर अपने परिवार वालों संग मिलकर बेरहमी से उसकी पिटाई की। इसके बाद दूध में जहर देकर जबरन उसे पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतक के छोटे भाई मो महबूल ने आरोप लगाया कि उसके बड़े भाई तजमुल की शादी आठ साल पहले पोठिया निवासी मंजूर की पुत्री अजमेरून खातून से हुई थी। छह महीने पहले घरेलू झगड़ों के कारण अजमेरून अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। वहीं, बुधवार को उसका भाई ससुराल गया था। जहां उसके साथ मारपीट की गई और दूध में जहर देकर पिला दिया।
इस घटना को लेकर सिमराहा थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती कहना है कि पीड़ित पक्ष के आवेदन पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एक दर्जन लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें पत्नी अजमेरुन खातून और उसके स्वजन शामिल हैं।