Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ऋषभ पंत की जान बचाने वाला युवक खुद जूझ रहा मौत से, इस गम में खाया जहर

ऋषभ पंत की जान बचाने वाला युवक खुद जूझ रहा मौत से, इस गम में खाया जहर

By santosh singh 
Updated Date

रूढ़की। भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत (Indian cricketer Rishabh Pant)  को सड़क हादसे के बाद बचाने वाले युवक रजत (Rajat) ने मुजफ्फरनगर में जहर खा लिया है। वह अब खुद जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। प्यार में मिली नाकामी के चलते उसने अपनी प्रेमिका मनु कश्यप (Manu Kashyap) के साथ जान देने की कोशिश की। प्रेमिका मनु कश्यप (Manu Kashyap) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि प्रेमी रजत की हालत गंभीर बनी हुई है। रुड़की के अस्पताल (Roorkee Hospital) में उसका इलाज चल रहा है।

पढ़ें :- दिल्ली में नकली पनीर का बड़ा रैकेट, त्योहारों से पहले कई टन मिलावटी पनीर की खपत, सरकार के पास नहीं ठोस आंकड़ा, ऐसे करें असली की पहचान

यह मामला पुरकाजी थाना क्षेत्र के बुच्चा बस्ती गांव का है। यहां 25 साल के रजत और 21 साल की मनु कश्यप (Manu Kashyap)  एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों पांच साल से एक–दूसरे से मिल रहे थे। फोन पर घंटों बात होती थी। लेकिन, दोनों अलग-अलग बिरादरी से थे, जिससे उनके परिवारों ने इस रिश्ते को नकार दिया। उनकी शादी दूसरी जगह तय कर दी।

परिवार वालों ने उनके मिलने पर भी लगा दी थी बंदिश

दोनों ने घर वालों को बहुत मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। परिवार वालों ने उनके मिलने पर भी बंदिश लगा दी थी। लड़की का घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था। इसी कारण दोनों ने तीन दिन पहले आत्मघाती कदम उठा लिया।

मेरी बेटी को घर से उठाकर खिलाया जहर

पढ़ें :- UP IAS-PCS Transfers : योगी सरकार ने पांच IAS और छह PCS अफसरों का किया तबादला, बदल गए दो जिलों के जिलाधिकारी

वहीं युवती की मौत के बाद उसकी मां ने युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि रजत ने उनकी बेटी को घर से उठाकर जबरन जहर खिलाया। थाना प्रभारी पुरकाजी जयवीर सिंह ने बताया पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। प्रेमी के होश में आने के बाद ही पता चल सकेगा, असल में ये घटना कैसे हुई? युवक रुड़की कैसे पहुंचा?

दो साल पहले हुआ था एक्सीडेंट

ऋषभ पंत (Rishabh Pant)ने अपनी जान बचाने वाले दो युवाओं को तोहफे में एक्टिवा दी थी। भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का 30 दिसंबर 2022 को कार एक्सीडेंट हो गया था। पंत जब दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे, तब देहरादून हाईवे पर उनकी कार पलट गई थी। हाईवे पर कुछ लोगों ने पंत की जान बचाई थी। इसमें एक रजत भी था।

लिगामेंट हुआ था फ्रैक्चर

कार एक्सीडेंट में पंत के पैर में चोट आई थी। उनका लिगामेंट फ्रैक्चर हुआ था। उन्होंने सर्जरी कराई थी। चोट के कारण पंत लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे थे। इसी कारण वह वनडे वर्ल्ड कप नहीं खेल सके थे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल-2024 (IPL -2024) में वापसी की थी। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की कप्तानी की थी। पंत जब ठीक हुए थे तो उन्होंने अपनी जान बचाने वालों का शुक्रिया अदा किया था और उनसे मुलाकात भी की थी।

पढ़ें :- Breaking News : देशभर में आज बैंककर्मियों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े कर्मचारी

पर्दाफाश हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

Advertisement