हमारे देश में नया नया ट्रिक अपलाई करने वालों की कोई कमी नही है। ऐसी कलकारी हमे सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती है क्योकि लोग इसी लिए वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं जिससे वो वायरल हो सके। ऐसा ही एक एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें एक अलग किस्म की कलाकारी देखने को मिली जो आपने पहले कभी नहीं देखी होगी। आइए जानते हैं की क्या है इस वीडियो मे जिससे ये वायरल हो गया।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
जानिए क्या है इस वीडियो में जिससे हुआ वायरल
आप अगर गांव से belong करते हैं या फिर गांव में कभी धान की रोपाई के समय रहें है तो फिर आपने देखा होगा कि यह काम काफी परिश्रम का है। खेत में पानी में उतरकर लोग धान रोपते हैं और जब थक जाते हैं तो वो बाहर निकलकर किनारे आराम करते हैं। मगर आदमी ने तो इसका भी जुगाड़ निकाल लिया। वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक बंदा अपने कमर पर खाट बांध चुका है और वो उसी खाट के साथ खेत में धान की रोपाई कर रहा है और जब थक जाता है तो वहीं पर बैठ भी जाता है। वैसे यह वीडियो सिर्फ वायरल होने के लिए ही बनाया गया होगा क्योंकि ये जुगाड़ आराम से ज्यादा कमर में दर्द उत्पन्न करेगा।
यहां देखें वायरल वीडियो
धान की रोपाई
pic.twitter.com/3VKBbiJy8X पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
—
Sachin rajbhar (@sachida86674076) July 15, 2025
आप जो वीडियो देखे हैं उसे एक्स प्लैटफ़ार्म पर पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैपशन दिया गया है ‘धान की रोपाई’अब तक इसपर 80 हजार से ज्यादा व्यूज आए हैं। यूजर्स लगातार री एक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये आइडिया देश से बाहर नहीं जाना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- ये कौन सा तरीका है। तीसरे यूजर ने लिखा- और क्या क्या देखना पड़ेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- अब धान रोपाई नहीं मित्र रील चलता है।