Asia cup 2025: एशिया कप 2025 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहे इस मैच का हर कोई विरोध कर रहा है।
पढ़ें :- 'प्रधानमंत्री ने देश को ईमानदारी से संबोधित करने के बजाय उसे गुमराह करना चुना...' CM ममता बनर्जी का पीएम मोदी पर पलटवार
अब समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. एसटी हसन का बड़ा बयान आया है। उन्होंने इस मैच को लेकर अपनी नराजगी जताई है। साथ ही कहा कि, पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई, कई परिवार तबाह हो गए। अभी उनके आंसू सूखे भी नहीं हैं और हम पाकिस्तान के साथ दोस्ताना मैच खेल रहे हैं।
सपा सांसद ने कहा कि, आतंकवादी कहां से आते हैं ये सबको पता है। जो देश हमारे शहीदों का खून बहा रहा है उसके साथ खेलना सही नहीं है। उन्होंने आगे कहा, मैच को दोस्तों के साथ खेले जाते हैं दुश्मनों के साथ नहीं। उन्होंने सरकार से मांग की कि, देश की भावनाओं को सम्मान करते हुए पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच न खेला जाए।
बता दें कि, आज भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होगी। इससे पहले देश में इस मैच को लेकर विरोध हो रहा है। लोगों का कहना है कि, अभी कुछ दिन ही बीते हैं पहलगाम घटना को लेकर और हम उनके साथ मैच खेलने जा रहे हैं।