Delhi Politics : आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena) ने आज शुक्रवार को दिल्ली में राष्ट्रपति शासन (President’s Rule) लगाने की साजिश का आरोप लगाया है। मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार को गिराने और राष्ट्रपति शासन लागू करने की साजिश चल रही है। आतिशी ने उपराज्यपाल द्वारा गृह मंत्रालय (MHA) को लिखी गई चिट्ठी पर आपत्ति जताई है।
पढ़ें :- आज फिर हुआ एक जेन-अल्फा छात्र आंदोलन: शहर था आजमगढ़, विषय- शिक्षकों की नियुक्ति हेतु...
दिल्ली की मंत्री आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena) ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बैठक में भाग लेना बंद कर दिया है… इन सभी बातों से पता चलता है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार को गिराने और राष्ट्रपति शासन लागू करने की साजिश चल रही है।’ उन्होंने ये भी कहा कि एक पुराने केस को उठाकर सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव को बर्खास्त कर दिया गया है। यह केजरीवाल सरकार को गिराने की एक बड़ी साजिश हो रही है।
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं भाजपा को चेतावनी देना चाहता हूं कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना अवैध, असंवैधानिक और दिल्ली के लोगों के जनादेश के खिलाफ होगा। दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को स्पष्ट जनादेश दिया है।’