Arvind Kejriwal Allegations Against BJP : बिहार में सियासी हलचल के बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। केजरीवाल का दावा है कि भाजपा उनकी पार्टी के विधायकों के संपर्क में है और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार को गिराने का षड्यंत्र हो रहा है। इसके अलावा केजरीवाल ने आप विधायकों को 25 करोड़ का ऑफर दिये जाने का आरोप भी लगाया है।
पढ़ें :- गांधी स्मृति पहुंचे विपक्ष के सांसद: राहुल गांधी बोले-भारत के छात्रों के साथ खड़े होने से हमें कोई नहीं रोक सकता
दरअसल, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने एक्स पोस्ट के माध्यम से दिल्ली के मुख्य विपक्षी दल भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। केजरीवाल ने लिखा, ‘पिछले दिनों इन्होंने हमारे दिल्ली के 7 विधायकों को संपर्क कर कहा है – “कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लेंगे। उसके बाद विधायकों को तोड़ेंगे। 21 विधायकों से बात हो गयी है। औरों से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे। आप भी आ जाओ। 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे।” हालाँकि उनका दावा है कि उन्होंने 21 विधायकों से संपर्क किया है लेकिन हमारी जानकारी के मुताबिक़ उन्होंने अभी तक 7 विधायकों को ही संपर्क किया है और सबने मना कर दिया।’
पिछले दिनों इन्होंने हमारे दिल्ली के 7 MLAs को संपर्क कर कहा है – “कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लेंगे। उसके बाद MLAs को तोड़ेंगे। 21 MLAs से बात हो गयी है। औरों से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे। आप भी आ जाओ। 25 करोड़ रुपये देंगे…
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 27, 2024
पढ़ें :- CJP Protest: सलमान खान ने छात्रों से की घर लौटने की अपील, जानिए सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
उन्होंने आगे लिखा, ‘इसका मतलब किसी शराब घोटाले की जाँच के लिए मुझे गिरफ़्तार नहीं किया जा रहा बल्कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं। पिछले नौ सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र किए। लेकिन इन्हें कोई सफलता नहीं मिली। भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया। हमारे सभी MLA भी मज़बूती से साथ हैं। इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में फेल होंगे।’
दिल्ली के सीएम ने लिखा, ‘ये लोग जानते हैं कि दिल्ली की जनता के लिए हमारी सरकार ने कितने काम किए हैं। इनकी पैदा की गयी तमाम अड़चनों के बावजूद हमने इतने काम किए हैं। दिल्ली की जनता “आप” से बेइंतहा प्यार करती है। इसलिए चुनावों में “आप” को हराना इनके बस की बात नहीं। तो एक फ़र्ज़ी शराब घोटाले के बहाने गिरफ़्तार करके सरकार गिराना चाहते हैं।’