Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा सरकार के बनाए हर ‘कॉरिडोर’ और ‘चौड़ीकरण’ योजना के पीछे है घपला-घोटाला, न्यायिक जांच हो : अखिलेश यादव

भाजपा सरकार के बनाए हर ‘कॉरिडोर’ और ‘चौड़ीकरण’ योजना के पीछे है घपला-घोटाला, न्यायिक जांच हो : अखिलेश यादव

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक्स पोस्ट पर​ लिखा कि भाजपा सरकार (BJP Government) के बनाए हर ‘कॉरिडोर’ और ‘चौड़ीकरण’ की योजना के पीछे जो घपला-घोटाला है, उसके लिए एक बहुसदस्यी न्यायिक जांच हो। इसमें संलिप्त न कोई ट्रस्टी बख़्शा जाए, न किसी कमेटी का कोई सदस्य और न ही कोई प्रशासनिक और विकास प्राधिकरण का अधिकारी।

पढ़ें :- 'अखिलेश के बिना सब सूना है...' बृजभूषण शरण सिंह ने की सपा प्रमुख की तारीफ! सीट बंटवारे पर कांग्रेस को बड़ा संदेश

उन्होंने कहा कि इतने बड़े घोटाले इन सबकी मिलीभगत से ही होते हैं। पिछले कुछ सालों में इन कामों से जो भी जुड़ा रहा है और जिन पदाधिकारियों और अधिकारियों ने मुख्य-मुख्य भूमिका निभाई है, उनकी ग़ैरक़ानूनी तरीक़े से कमाई गयी काली संपत्ति व अकूत धन-संपदा की भी जांच आम जनता, ईमानदार पत्रकारों व बहुदलीय जनप्रतिनिधियों की निगरानी में हो।

पढ़ें :- जानें कौन हैं धनराज परिमल नथवानी? जिन्हें सपा ने राज्यसभा चुनाव मैदान में उतारा,अंबानी परिवार के हैं बेहद करीबी, लंदन से की है पढ़ाई
Advertisement