Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मिल्कीपुर की है पूरी तैयारी, अयोध्या का चुनाव एक बार फिर भाजपा हारेगी : अखिलेश यादव

मिल्कीपुर की है पूरी तैयारी, अयोध्या का चुनाव एक बार फिर भाजपा हारेगी : अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान कहा, मिल्कीपुर की पूरी तैयारी है। अयोध्या का चुनाव एक बार फिर भाजपा हारेगी। इसलिए हारेगी क्योंकि कई समाचार चैनल और टीवी यही कह रहे हैं कि समीकरण समाजवादी पार्टी के पक्ष में हैं।

पढ़ें :- भाजपा कैबिनेट मंत्री और नेताओं के साथ पूर्व सपा सांसद डॉ एसटी हसन की वायरल फोटो पर उनका तंज, में तो पीडीए को मजबूत करने जा रहा हूँ

इसके साथ ही इंडिया गठबंधन पर भी अखिलेश यादव ने बयान दिया। उन्होंने कहा, INDIA गठबंधन वैसे ही इंटैक्ट है। समाजवादी पार्टी आज भी उसी रास्ते पर है कि INDIA गठबंधन और मजबूत हो। वहीं, इस दौरान उन्होंने कन्नौज की घटना पर सरकार को घेरते हुए कहा, कन्नौज में जो घटना हुई है। भगवान की कृपा है कि किसी की अभी तक जान नहीं गई। उम्मीद है सरकार उनका पूरा इलाज कराएगी।

दरअसल, स्वामी विवेकानंद की जयंती पर लोगों को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ‘धर्म से ज्यादा रोटी की जरूरत है। गरीब को धार्मिक बात समझाना गलत होगा’। नेशनल यूथ डे के दिन हम स्वामी विवेकानंद जी को याद करते हैं। स्वामी विवेकानंद जी ने कहा कि हम उस देश से आते हैं जिस देश ने हमें सिखाया है कि टॉलरेंस क्या है।

 

 

पढ़ें :- मौत की अफवाहों के बीच किम जोंग उन हुए प्रकट, दिखे कपड़े-जूते की दुकान में 'अरे मैं जिंदा हूं '
Advertisement