Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. जितना सुख आज मेरे मन में है उससे ज्यादा दुख भी है क्योंकि अरविंद केजरीवाल आज इस्तीफा दे रहे: आतिशी

जितना सुख आज मेरे मन में है उससे ज्यादा दुख भी है क्योंकि अरविंद केजरीवाल आज इस्तीफा दे रहे: आतिशी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश की राजधानी नई दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। केजरीवाल सरकार में शिक्षामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहीं आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। केजरीवाल सरकार में आतिशी सबसे ताकतवर मंत्री रही हैं। उन्हें अरविंद केजरीवाल का करीबी सहयोगी और भरोसेमंद माना जाता है। इसको लेकर ही उन्हें दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। वहीं, अरविंद केजरीवाल आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे।

पढ़ें :- UP Board Results 2026 : योगी सरकार ने पारदर्शिता और समयबद्धता से रचा नया मानक, परीक्षार्थी सबसे पहले इस साइट पर देख सकेंगे रिजल्ट

वहीं, आप विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद आतिशी ने कहा कि, सबसे पहले मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री और मेरे गुरु अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करना चाहती हूं जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी दी और मुझ में भरोसा दिखाया। ये सिर्फ AAP में हो सकता है जहां फर्स्ट टाइम पॉलिटिशियन एक राज्य की मुख्यमंत्री बनी।

उन्होंने कहा, मैं एक सामान्य परिवार से आती हूं। अगर किसी और पार्टी में होती तो शायद चुनाव की टिकट भी नहीं मिलती। जितना सुख आज मेरे मन में है उससे ज्यादा दुख भी मेरे मन में है क्योंकि अरविंद केजरीवाल आज इस्तीफा दे रहे हैं। दिल्ली की 2 करोड़ जनता की तरफ से मैं जरूर कहना चाहती हूं कि दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है और उसका नाम अरविंद केजरीवाल है।

बता दें कि, मौजूदा समय आतिशी के पास सबसे अधिक मंत्रालय हैं। मंगलवार को केजरीवाल के आवास पर विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में आतिशी के नाम का प्रस्ताव केजरीवाल ने सभी विधायकों के सामने रखा। जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया। रेस में उनका नाम सबसे आगे भी चल रहा था। आतिशी पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती है। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई दिल्ली में हुई है। और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं।

 

पढ़ें :- UP Home Guard Exam : होमगार्ड परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक, एडमिट कार्ड डाउनलोड होने हुए शुरू

 

Advertisement