लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। सत्तापक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर तीखे हमले बोल रहे हैं। इन सबके बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा—कांग्रेस के गठबंधन पर सवाल उठाते हुए इनहें अवसरवादी गठबंधन बता दिया है। साथ ही कहा, राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी जानती है कि उनके सपने पूरे होने वाले नहीं हैं।
पढ़ें :- ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना पर राहुल गांधी का सवाल उठाना मातृशक्ति का अपमान : दिनेश प्रताप सिंह
केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन हो भी जाए, तो भी इस ‘अवसरवादी गठबंधन’ को उत्तर प्रदेश की जनता धूल चटा देगी। सपा बहादुर अखिलेश यादव की कुंडली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके बड़े भाई राहुल गांधी की कुंडली में 2047 तक प्रधानमंत्री बनने का कोई योग नहीं है। देश ने 2014, 2019 और 2024 में भाजपा पर भरोसा जताया, वहीं यूपी में भी 2017 और 2022 में कमल खिला।
उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन हो भी जाए, तो भी इस ‘अवसरवादी गठबंधन’ को उत्तर प्रदेश की जनता धूल चटा देगी।
सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव की कुंडली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके बड़े भाई श्री राहुल गांधी की कुंडली में 2047 तक प्रधानमंत्री बनने का कोई योग नहीं है।…
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) July 27, 2026
पढ़ें :- 19 सितंबर को इंदौर में होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम: राहुल गांधी बोले-इस सिस्टम को बदलने के लिए हर छात्र की आवाज और उनकी राय सुनना ज़रूरी
उन्होंने आगे लिखा, राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी जानती है कि उनके सपने पूरे होने वाले नहीं हैं। इसके बावजूद वे लखनऊ से लेकर दिल्ली तक ‘राजनीतिक धमाचौकड़ी’ मचाए हुए हैं, लेकिन इससे कुछ होने वाला नहीं है।