Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Rain on Holi 2025: होली में रंग नहीं, पानी बरसने वाला है; दिल्ली-यूपी वाले बारिश में भीगने को रहें तैयार

Rain on Holi 2025: होली में रंग नहीं, पानी बरसने वाला है; दिल्ली-यूपी वाले बारिश में भीगने को रहें तैयार

By Abhimanyu 
Updated Date

How will the weather be on Holi 2025: भारत में इस समय मौसम का मिजाज बार-बार पलटी खा रहा है। आसमान में कभी बादल नजर आ रहे हैं तो कभी तेज धूप देखने को मिल रही है। शाम और सुबह के समय चल रही हवा हल्की ठंड का एहसास करा रही है। इस बीच होली और उसके आस-पास दिनों में दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- एपस्टीन के साथ मंत्री हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल, मंत्री बोले थे- अकेले कभी नहीं मिला: कांग्रेस ने पूछा- डेलिगेशन के बाकी सदस्य कहां हैं

दरअसल, आज मंगलवार से देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का अलग-अलग मिजाज देखने को मिल सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम के कई हिस्सों में बारिश की संभावनाएं जताई जा रही हैं। स्काईमेट ने सोमवार को जानकारी दी कि 24 घंटे में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। साथ ही उत्तर पंजाब, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश के आसार हैं।

स्काईमेट के अनुसार, अंडमान और निकोबार आइलैंड और तमिलनाडु में भी बारिश हो सकती है। केरल और लक्षद्वीप में 11 और 12 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, पंजाब और हरियाणा में 12 से 14 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं, पश्चिम यूपी, दिल्ली और उत्तर राजस्थान में 12 से 15 मार्च के बीच ऐसा ही मौसम रह सकता है।

उत्तर मध्य प्रदेश में 13 और 14 मार्च को हल्की बारिश की संभावना हैं, जबकि कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक 10 और 11 मार्च को ह्यूमिडिटी का सामना करेंगे। गुजरात, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में 10 से 12 मार्च के बीच लू चलने की आशंका जतायी है।

पढ़ें :- Shiva Sharma Murder Case : श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपियों को कोर्ट ने 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा, नागपुर से लखनऊ लेकर रवाना पुलिस
Advertisement