पटना। बिहार में जल्द ही विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री अब निर्णय लेने लायक नहीं रह गए हैं।
पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला योग्य
तेजस्वी यादव यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, यहां कोई सरकार है ही नहीं और सरकार जो है उनको होश नहीं है। चिराग पासवान, जीतन राम मांझी या बीजेपी के दोनों उपमुख्यमंत्री हों पहले कहते थे कि नीतीश जी का मानस्कि संतुलन ठीक नहीं है। अब स्थिति ऐसी ऐसी आ गई है कि, यहां पर सरकार है भी की नहीं, अगर है तो मुख्यमंत्री जी को लीड करना चाहिए लेकिन वो अब निर्णय लेने लायक नहीं बचे हैं।
चंद दिनों पूर्व तक चिराग पासवान, माँझी जी, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा CM नीतीश जी को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताते थे। अब वो स्वस्थ कैसे हो गए? बिहार में हर कोई यह सच्चाई जानता है।
बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। केवल CM के चेहरे का प्रयोग किया जा रहा है। चंद रिटायर्ड… pic.twitter.com/nFSYmGvS26
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 28, 2024
पढ़ें :- ममता बनर्जी का शुभेंदु सरकार के खिलाफ हल्लाबोल, बोलीं- भाजपा ने 177 सीटों पर की धांधली, कार्यकर्ताओं को रोक रही पुलिस
उन्होंने आगे कहा, बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। केवल CM के चेहरे का प्रयोग किया जा रहा है। चंद रिटायर्ड अधिकारी और चार अलोकप्रिय जनता से कटे नेता सरकार चला रहे है। मुख्यमंत्री अब निर्णय लेने लायक नहीं रह गए हैं। बिहार के लोगों को इन्होंने छोड़ दिया है। अब यहां पर मुख्यमंत्री जी न सदन, न सड़क और न ही चिट्ठी का जवाब देते हैं। पूरी तरह से इन्होंने नीतीश कुमार जी को कैद कर रखा है और उनके चेहरे को आगे रखकर सरकार चला रहे हैं।