लखनऊ। देश में कई हिस्सों में महिला अपराध की घटनाओं को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि, महिला सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर सरकारों की नीयत व नीति में अत्याधिक खोट तो नहीं? एक के बाद एक हो रहे ऐसे जघन्य अपराधों में प्रथमदृष्टया सरकार की लापरवाही एवं पुलिस की संलिप्तता स्थिति को और भी अधिक गंभीर बना रही है।
पढ़ें :- सीएम योगी ने महानिशा पूजन कर जगत कल्याण की प्रार्थना, गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में हवन के साथ नवरात्र महाष्टमी अनुष्ठान पूर्ण
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, यूपी, बंगाल, ओडिसा, कर्नाटक समेत देश भर में महिलाओं के साथ दिल दहला देने वाली बढ़ती घटनाओं को लेकर आरोप-प्रत्यारोप की संकीर्ण राजनीति करना अति-दुखद, जबकि यह समय गंभीर चिन्तन का है कि महिला सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर सरकारों की नीयत व नीति में अत्याधिक खोट तो नहीं?
1. यूपी, बंगाल, ओडिसा, कर्नाटक समेत देश भर में महिलाओं के साथ दिल दहला देने वाली बढ़ती घटनाओं को लेकर आरोप-प्रत्यारोप की संकीर्ण राजनीति करना अति-दुखद, जबकि यह समय गंभीर चिन्तन का है कि महिला सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर सरकारों की नीयत व नीति में अत्याधिक खोट तो नहीं? 1/2
— Mayawati (@Mayawati) September 22, 2024
पढ़ें :- शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे को नेपाल तक खोज रही लखनऊ पुलिस, वो मीडिया को दे रही इंटरव्यू, CCTV फुटेज सामने लाने और निष्पक्ष जांच की मांग
एक के बाद एक हो रहे ऐसे जघन्य अपराधों में प्रथमदृष्टया सरकार की लापरवाही एवं पुलिस की संलिप्तता स्थिति को और भी अधिक गंभीर बना रही है, जिसे त्याग कर सभी को निष्पक्ष व गंभीर होना बहुत जरूरी, ताकि ऐसे जघन्य अपराधों से होने वाली बदनामी से प्रदेश व देश को बचाया जा सके।