Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Red Fort News : लाल किला की सुरक्षा में हुई बड़ी लापरवाही, डमी बम नहीं पकड़ पाए 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Red Fort News : लाल किला की सुरक्षा में हुई बड़ी लापरवाही, डमी बम नहीं पकड़ पाए 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

स्वतंत्रा दिवस से पहले हर दिल्ली हो या लखनऊ हर जगह स्वतंत्रा दिवस मनाने की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। वहीं  सुरक्षा का कड़ी इंतजाम की जा रही है । ऐसे में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चूक को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। बता दें कि 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है जिसे लाल किला कि सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है । बता दें कि इनमें कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल शामिल हैं। दिल्ली पुलिसने साफ तौर पर बताई कि इन 7 पुलिसकर्मियों को   ड्यूटी में लापरवाही की वजह से सस्पेंड किया गया है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

 

दिल्ली पुलिस 15 अगस्त के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए रोज  सिक्योरिटी ड्रिल्स कर रही है शनिवार को स्पेशल सेल की एक टीम ने एक ऐसा ही ड्रिल ड्रिल किया।बता दें कि टीम ने सिविल ड्रेस में लाल किला परिसर में प्रवेश किया और एक डमी बम ले गई।  इस दौरान वहां तैनात पुलिसकर्मी उस डमी बम का पता नहीं लगा सके, जो सुरक्षा में बड़ी चूक मानी गई। इसके बाद  उन्हें सस्पेंड कर दिया गया. वहीं दूसरी तरफ, दिल्ली पुलिस ने 5 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, ये सभी लोग अवैध रूप से भारत में रह रहे थे और जबरन लाल किला परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे थे. इन सभी की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है और ये दिल्ली में मजदूरी करते हैं।

पुलिस ने इन लोगों के पास से कुछ बांग्लादेशी डॉक्यूमेंट्स भी बरामद किए हैं. फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है ताकि इनकी मंशा का पता लगाया जा सके। दिल्ली  पुलिस का मानना है  कि सुरक्षा को लेकर कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा और अगर कोई इसमें  लापरवाही करेगा तो उसके ऊपर कड़ी से कई कार्यवाई कि जाएगी।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
Advertisement