लखनऊ। आईपीएल 2025 का 61वां मुकाबला सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। ये मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के दौरान दो दर्शकों के बीच कहासुनी हो गयी। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट भी शुरू हो गयी। हालांकि, इस दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझा—बुझाकर शांत कराया।
पढ़ें :- Varanasi : यूपी ATS ने कुख्यात नक्सली बृजेश गंझू को एनकाउंटर में किया ढेर, TPC कमांडर पर घोषित था 30 लाख का इनाम
बता दें कि, लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की। मिचेल मार्श 39 गेंद में 65 रन बनाकर आउट हुए। मार्श और मार्करम के बीच पहले विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी हुई। कप्तान ऋषभ पंत 6 गेंद में सात रन ही बना सके।