India vs England ODI Match: भारत और इंग्लैंड के बीच तीनों मैचों की वनडे सीरीज का आगाज कल यानी 6 फरवरी से होने जा रहा है। इस सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 9 फरवरी को कटक में आयोजित होना है। इसी बीच कटक वनडे के टिकट के लिए फैंस में भगदड़ की घटना सामने आयी है। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं और कुछ लोग बेहोश भी हो गए।
पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर
दरअसल, भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे कटक के बाराबती स्टेडियम में 9 फरवरी को खेला जाएगा। इस मैच पहले आज बुधवार (5 फरवरी) को टिकट काउंटर पर टिकट पाने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान भीड़ इतनी ज्यादा थी कि भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। इस दौरान कुछ लोग बेहोश भी हो गए, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। लोगों ने इस घटना के बाद प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कल रात से ही बड़ी संख्या में फैंस टिकट के लिए बाराबती स्टेडियम में कतार में खड़े थे।