Munawar Faruqui on Elvish arrest: यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव (Elvish yadav) जबरदस्त सुर्खियों में हैं। कोबरा कांड मामले में एल्विश इस वक्त पुलिस की हिरासत में हैं। जैसे ही फैंस को ये खबर मिली, तो हलचल सी मच गई। अब बीबी ओटीटी विनर की गिरफ्तारी को लेकर बिग बॉस के हालिया विनर मुनव्वर फारूकी का शॉकिंग रिएक्शन सामने आया है।
पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के लिए अमृतसर से आए थे हथियार, 2 महिलाओं ने ट्रेन से मुंबई पहुंचाई पिस्टल
एल्विश यादव (Elvish yadav) को कोबरा के करैट प्रजाति के सांपों के जहर मामले को लेकर 17 फरवरी को पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है। यूट्यूबर के हिरासत में लिये जाने को लेकर हर कोई हैरान है। अब इस मसले पर बीबी 16 विनर मुनव्वर ने शॉकिंग रिएक्शन दिया है।
मुनव्वर पहले तो एल्विश (Elvish yadav) के इस मुद्दे से किनारा करते दिखे, इसके बाद ‘ईटाइम्स’ संग बातचीत में उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं मालूम। मेरा फोन बंद था। फारुकी ने कहा कि मेरे फोन की बैटरी डेट हो चुकी है। मैं इंटरनेट से बहुत दूर होकर अपने काम में बिजी हूं।
बताते चलें कि एल्विश यादव (Elvish yadav) और मुनव्वर फारूकी (Elvish yadav) हाल ही में ISPL यानी इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में साथ नजर आए थे। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है और ये बात हालिया तस्वीरों में साफतौर पर नजर आई थी।
पढ़ें :- Daler Mehndi Controversy : अनुपम खेर ने सिंगर दलेर मेहंदी का किया समर्थन, शेयर किया पोस्ट, सोना महापात्रा ने सामने रखा दूसरा पक्ष
दोनों तब काफी हंसते-मुस्कुराते हुए दिखे थे। ऐसे में फैंस भी काफी हैरान हैं कि एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बाद क्यों मुनव्वर ने कुछ भी नहीं कहा। वे क्यों शांत हैं। वे इस मसले पर कुछ भी बात करने से बचते क्यों दिखे।