Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. MP Weather Update: ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम सहित मध्य प्रदेश के 15 जिलों में आज और कल होगी झमाझम बारिश

MP Weather Update: ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम सहित मध्य प्रदेश के 15 जिलों में आज और कल होगी झमाझम बारिश

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

यूपी और राजस्थान जैसे मध्यप्रदेश में भी मानसून का कहर देखने को मिल रहा है। IMD के मुताबिक इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से शुक्रवार-शनिवार को ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के जिलों में भारी बारिश होने की आसार है।इस दौरान 15 जिलों ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, रतलाम, मंदसौर और नीमच कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।वहीं बचे हुए क्षेत्रो में बादल छंटने लगेंगे और मौसम साफ होने लगेगा, लेकिन दोपहर के बाद कहीं कहीं मौसम बिगड़ सकता है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

बता दें की गुरुवार को मौसम  सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक दतिया में छह, पचमढ़ी में चार, मलाजखंड में तीन, दमोह एवं गुना में दो, बैतूल, ग्वालियर एवं नर्मदापुरम में एक मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के  मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। जो दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है।

यहां बना हुआ है चक्रवात

मानसून द्रोणिका श्रीगंगानगर, रोहतक, बांदा, सीधी, डायमंड हार्बर से होकर बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में हवा के ऊपरी भाग में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसी तरह उत्तर-पूर्वी राजस्थान और उसके आसपास भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

 दोपहर बार गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

वातावरण में बड़े पैमाने पर नमी रहने के कारण तापमान बढ़ने पर दोपहर के बाद गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। उधर पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक दतिया में 101.7, जबलपुर में 33.8, ग्वालियर में 29.7, पचमढ़ी में 16, दमोह में 15, सागर में 13.9, नौगांव में 12, गुना में 11.8, नरसिंहपुर में 11, खजुराहो में 8.6, रायसेन में 8.4 मिमी बारिश हो चुकी है।

 

Advertisement