नोएडा। देश में इन दिनों SIR को लेकर बवाल मचा हुआ है। नोएडा पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, अगर 11 साल बाद आप घुसपैठियों को खोज रहे हैं तो आपको इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने हका कि, ये SIR के बहाने NRC है। अभी उनको निकाल रहे हैं और बाद में पीडीए वालों को निकाल देंगे। पीडीए वाले भी याद रखें अगर आपका वोट नहीं बना तो आपका राशन कार्ड गया। इसके बाद आरक्षण को छिन लेंगे। कल आपने देखा कि, लोकसभा में वाइस चांसलर की नियुक्ति पर भाजपा कितना उछल रही थी। उन्होंने पूछा कि, वाइस चांसलर कौन लोग नियुक्त हो रहे हैं।
पढ़ें :- सपा के मुंह से महिला सुरक्षा-सम्मान की बात महज़ छलावा...केशव मौर्य ने साधा निशाना
अखिलेश यादव ने सरकार से पूछा कि, आज रुपया कहां पहुंच गया? महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। अर्थव्यवस्था लगातार खराब होती जा रही है। नोएडा में फिल्म सिटी बनाए जाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि, भाजपा पार्टी में वैसे भी बहुत ज्यादा कलाकार हैं उन्हें फिल्म सिटी बनाने की क्या जरूरत है। साथ ही उन्होंने वैलेट से वोट डालने की मांग करते हुए कहा कि, ज्यादातर देशों में अब वैलेट से वोटिंग हो रही है।
"यह SIR के बहाने NRC कर रहे हैं, अभी उनको निकाल रहे हैं, बाद में हम PDA वालों को निकालेंगे।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, नोएडा pic.twitter.com/bmFW45B0UB
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 10, 2025
पढ़ें :- UP चुनाव से पहले सपा का बड़ा एलान: सरकार बनने पर शुरू करेंगे 'स्त्री सम्मान समृद्धि योजना', महिलाओं को सालाना मिलेंगे 40,000 रुपये
इस दौरान उन्होंने यूपी के कुंदरकी और मीरापुर में हुए उपचुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने कहा कि, यहां पर पुलिस ने प्राइवेट ड्रेस पहनकर वोट डाली है। उन्होंने कहा कि, अगर हमारी बात गलत है तो सीसीटीवी जनता को दिखा दें। साथ ही कहा कि,
बीजेपी के लोग जंगलराज कहते हैं, असली जंगली कौन होता है पता है? जो PDA परिवार के लोगों का घर गंगाजल से धुलवाता है।