Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. Bihar Election 2025 : ‘बिना गाली दिए इनका खाना हजम नहीं होता’ पीएम ने आरजेडी और कांग्रेस पर साधा निशाना, उठाए कई सवाल

Bihar Election 2025 : ‘बिना गाली दिए इनका खाना हजम नहीं होता’ पीएम ने आरजेडी और कांग्रेस पर साधा निशाना, उठाए कई सवाल

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

बिहार के मुजफ्फरपुर में पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने अपने कार्यकर्म में  आरजेडी और कांग्रेस पर तंज़ कसा। मोदी ने कहा कि NDA यानि सुशासन, NDA यानि जनता की सेवा, NDA यानि विकास की गारंटी।

पढ़ें :- कांग्रेस के कार्यक्रम में युवक, बोला- मोदी कहीं नहीं जाएंगे, मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा मोदी क्या? मोदी का बाप भी जाएगा

NDA यानि सुशासन, जनता की सेवा, विकास की गारंटी

बिहार विधानसभा चुनाव में सियासी पारा हाइ हो गया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुजफ्फरपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राजद और कांग्रेस पर खूब हमला बोला है। बारिश के बावजूद उमड़ी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों की बोली लीची जैसी मीठी है। बारिश के बाद भी आप आए, ये भीड़ बता रही है कि बिहार में फिर NDA सरकार बनेगी। NDA यानि सुशासन, NDA यानि जनता की सेवा, NDA यानि विकास की गारंटी।

कांग्रेस-RJD कर रही छठी मईया का अपमान

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार की संस्कृति और परंपराओं को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हम छठ महापर्व को मानवता के महापर्व के रूप में UNESCO की विश्व विरासत सूची में शामिल कराने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। जो कि हर बिहारी और हर हिंदुस्तानी के लिए गर्व का विषय होगा। आपका ये बेटा दुनिया में छठी मईया की जय-जयकार कराने में लगा है। तो दूसरी तरफ कांग्रेस और RJD के लोग छठी मईया का अपमान कर रहे हैं। क्या कोई चुनाव में वोट पाने के लिए छठी मईया का अपमान कर सकता है? क्या बिहार और हिंदुस्तान की माताएं जो निर्जला उपवास करती हैं, वो ऐसा अपमान सहन करेंगी?

पढ़ें :- नसीरुद्दीन शाह ने कहा जो लोग बीजेपी की विचारधारा और नीतियों से सहमत नहीं हैं, उन सभी से ले रही है बदला

इन लोगों ने गरीबों का हक लूटा

विकसित भारत के सपने को रेखांकित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना जरूरी है। लेकिन RJD और कांग्रेस कभी बिहार को विकास की राह पर नहीं ला सकते। इन लोगों ने बिहार पर कई सालों तक राज किया और सिर्फ विश्वासघात किया। इनकी पहचान कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन रहा है, यही जंगलराज की पहचान है। मोदी ने कहा कि जहां कट्टा और क्रूरता का राज हो, वहां कानून दम तोड़ देता है। जहां कटुता बढ़ाने वाले लोग हों, वहां समाज में सद्भाव असंभव है। जहां कुशासन और करप्शन हो, वहां विकास और सामाजिक न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती। पीएम ने कहा कि इन लोगों के राज में गरीब का हक लूटा गया और सिर्फ कुछ परिवार फलते-फूलते रहे। ऐसे लोग बिहार का भला नहीं कर सकते।

इनका इतिहास जमीन कब्जाने का

राजद शासन पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा कि बिहार को आगे बढ़ाने के लिए उद्यम चाहिए, उद्योग चाहिए। लेकिन सोचिए, जिनका इतिहास जमीन कब्जाने का रहा हो, वो उद्योग को जमीन देंगे क्या? जिन्होंने बिहार को लालटेन युग में रखा, वो बिजली देंगे क्या? जिन्होंने रेल को लूटा, वो कनेक्टिविटी बढ़ाएंगे क्या? जिन्होंने भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़े, वो कानून का राज ला सकते हैं क्या?

आज बिहार में बन रहे रेल के इंजन

पढ़ें :- PM मोदी की क्लीन चिट की वजह से ही लद्दाख से लेकर अरुणाचल तक चीन दुस्साहस दिखा रहा : पवन खेड़ा

पीएम मोदी ने NDA सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज बिहार में रेल के इंजन बन रहे हैं, डेयरी के बड़े-बड़े प्लांट लग रहे हैं, मखाना अब दुनिया भर में जा रहा है। ये सब NDA के सुशासन की पहचान है।

 

Advertisement