Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. इस एक्ट्रेस को लगातार जान से मारने की मिल रही हैं धमकियां, एक शख्स ने तो जिंदा जलाने की कही बात,पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

इस एक्ट्रेस को लगातार जान से मारने की मिल रही हैं धमकियां, एक शख्स ने तो जिंदा जलाने की कही बात,पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई : एक्ट्रेस एंजेल राय (Actress Angel Rai) को जान से मारने की लगातार धमकी मिल रही है। धमकी मिलने के बाद उन्होंने मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन (Bangur Nagar Police Station) में शिकायत दर्ज कराई है। एक्ट्रेस के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पढ़ें :- The Great Indian Kapil Show Season 5 : कपिल शर्मा की पुरानी पलटन वापस, रिलीज डेट सामने आने के साथ ही प्रोमो में गानें की खूब हो रही है तारीफ
पढ़ें :- 'हनुमान अंश' को इस राज्य की सरकार ने किया टैक्स फ्री, अब सस्ते में मिलेगी 291 करोड़ कमा चुकी फिल्म की टिकट

एंजेल राय ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि पिछले कुछ दिनों से एक शख्स उन्हें लगातार धमकी भरे ईमेल और अश्लील संदेश भेज रहा था। उस शख्स ने एंजेल राय को जिंदा जलाने और काटने जैसी घिनौनी धमकियां दीं। वह अपना नाम राकेश चंद्र पटेल और बिहार के नालंदा का निवासी बताता है। पहले वह इसे नजरअंदाज कर रही थीं, लेकिन जब से उनकी वेब सीरीज ‘घोटाला’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ है, तब से वह शख्स और भी आक्रामक हो गया है और लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है।

पढ़ें :- शाहरुख खान की ‘किंग’ 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक: SRK ने खुद किया ऐलान

एक्ट्रेस ने कहा कि वह शख्स मुझे अपनी पूरी योजना के बारे में बताता है, जैसे वह मुंबई आकर मुझे मारेगा, मेरा सिर काटेगा और मुझे जला कर रख देगा। इस सब को नजरअंदाज करते हुए मैं अब दो साल तक शांत रही, लेकिन अब मुझे लगता है कि मुझे इस पर कड़ा कदम उठाना चाहिए। इसलिए मैंने आज एफआईआर दर्ज करवाई है और चाहती हूं कि उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले।

पुलिस ने एंजेल राय के शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 75, 78, 79, 351(3), 352, 356(2) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच कर रही है। एंजेल राय की पेशेवर यात्रा की बात करें तो वह जल्द ही वेब सीरीज ‘घोटाला’ में नजर आने वाली हैं, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। इस धमकी के बाद एंजेल राय ने कहा कि वह चाहती हैं कि उन्हें सुरक्षा मिले।

पढ़ें :- लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे विद्युत जामवाल, शंख-डमरू बजाकर किया बप्पा का स्वागत
Advertisement