नई दिल्ली। Gautam Exim Limited कंपनी के निवेशकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शेयर बाजार में लिस्टेड इस कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 11 जून यानी आज की हुई अपनी बैठक में बोनस शेयरों के आवंटन को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। कंपनी ने यह जानकारी Bombay Stock Exchange को दी है। इसके बाद कंपनी के शेयरों में 11 प्रतिशत की तेजी देखी गई है और कीमत 45.50 रुपये पर पहुंच गई है।
पढ़ें :- कांग्रेस-सपा साथ मिलकर लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव 2027? शिवपाल यादव ने दिया जवाब
एक शेयर के बदले मिलेंगे तीन फ्री शेयर
कंपनी के अनुसार, बोर्ड ने 3:1 के अनुपात में Bonus equity shares बांटने का फैसला किया है। यानी रिकॉर्ड डेट (10 जून, 2026) तक जिन निवेशकों के पास कंपनी का एक शेयर था, उन्हें अब बदले में तीन अतिरिक्त बोनस शेयर दिए जाएंगे। ये सभी शेयर ₹5 की फेस वैल्यू वाले पूरी तरह से Fully Paid-up equity shares हैं। इस कॉर्पोरेट एक्शन के तहत Gautam Exim Limited कुल 1,84,86,000 बोनस इक्विटी शेयर जारी किए हैं। आपको बता दे कि इस आवंटन के बाद कंपनी की कुल शेयर पूंजी में बड़ा विस्तार हुआ है। अब कंपनी का कैपिटल बेस 61,62,000 से बढ़कर 2,46,48,000 इक्विटी शेयर हो गया है।
साथ ही कंपनी ने साफ कहा है कि नए आवंटित बोनस शेयर, कंपनी के मौजूदा शेयरों के समान ही होंगे। क्योंकि पुराने शेयरों की तरह इन पर भी भविष्य में मिलने वाले डिविडेंड और अन्य कॉर्पोरेट लाभ मिलेंगे। फिलहाल कंपनी इन शेयरों की लिस्टिंग और ट्रेडिंग के लिए जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर रही है, जो 12 जून यानी शुक्रवार तक प्रभावी हो सकता है।