Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. हरियाणवी डांसर ऐसे मिनटों में कमाती हैं लाखों, करोड़ों की मालकिन सपना पर बनेगी बायोपिक

हरियाणवी डांसर ऐसे मिनटों में कमाती हैं लाखों, करोड़ों की मालकिन सपना पर बनेगी बायोपिक

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Sapna Chaudhary Net Worth: हरियाणा की फेमस डांसर और सिंगर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary ) इन दिनों अपनी बायोपिक ‘मैडम सपना’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. जिसका हाल ही में ऐलान हुआ है. इस बायोपिक में सपना के स्ट्रगल को बेहद करीब से दिखाया जाएगा.

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के लिए अमृतसर से आए थे हथियार, 2 महिलाओं ने ट्रेन से मुंबई पहुंचाई पिस्टल

लेकिन इस रिपोर्ट में हम आपको उनकी लग्जरी लाइफ, फीस और नेटवर्थ से रूबरू करवाने वाले हैं. इस बात से तो सभी वाकिफ हैं कि सपना चौधरी ने बेहद कम उम्र में घर का गुजारा चलाने के लिए स्टेज शो करना शुरू कर दिया था और आगे चलकर इसी को अपना करियर भी बना लिया.


इसके बाद एक्ट्रेस को टीवी के सबसे विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ में जाने का मौका मिला और यहां से उनका स्टारडम ऐसा बढ़ा कि आज वो सिर्फ हरियाणा में ही नहीं बल्कि देश के हर कोने में अपने डांस मूव्स को लेकर जानी जाती हैं.


आपको जानकर हैरानी होगी कि कभी पांच सौ-हजार कमाने वाले सपना चौधरी आज कुछ घंटों के प्रोग्राम के लिए 20 से 25 लाख रुपए की भारी भरकम फीस वसूलती हैं.

पढ़ें :- Daler Mehndi Controversy : अनुपम खेर ने सिंगर दलेर मेहंदी का किया समर्थन, शेयर किया पोस्ट, सोना महापात्रा ने सामने रखा दूसरा पक्ष


इसका अलावा सपना की म्यूजिक वीडियोज से भी मोटी कमाई होती हैं. उनकी हर एल्बम को यूट्यूब पर मिलियन्स व्यूज मिलते हैं. नेटवर्थ की बात करें तो सपना चौधरी इस मामले में कई बड़े स्टार्स को टक्कर देती हैं.


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वो करीब 50 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं. बता दें कि सपना को लग्जरी कारों का काफी शौक है. उनके गैराज में ऑडी Q7 और बीएमडब्ल्यू 7 जैसी गाड़ियां शामिल है.

Advertisement