Akhilesh Yadav’s visit to the Ram Mandir : पिछले दिनों सपा नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव और उनके परिवार के राम मंदिर दौरे की तारीख का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि अखिलेश अपने पत्नी और बच्चों के साथ 12 दिसंबर को अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे। अब इसको लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा प्रमुख पर निशाना साधा है।
पढ़ें :- 'मुख्यमंत्री जी मान बैठे हैं कि 1.27 करोड़ वोट कट गये हैं तो... अब कोई फ़र्क़ कहाँ तुममें और हममें'- अखिलेश यादव ने कसा तंज
अखिलेश यादव का नाम लिए बिना भाजपा नेता पंकज चौधरी ने मंगलवार को कहा कि अगर उनका अयोध्या दौरा कोई नया पैंतरा नहीं है तो उन्हें 6 दिसंबर को राम मंदिर जाना चाहिए। ये वही तारीख जिस दिन बाबरी ढांचे को गिराया गया था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने एक्स पोस्ट में लिखा, “अगर भगवान श्रीराम पर ये नया पैंतरा नहीं, सच्चा पश्चाताप है! तो 12 नहीं, 6 दिसंबर को राम मंदिर जाइए जिन सैकड़ों रामभक्तों की हत्या कराई उस महापाप पर माफ़ी मांगिये मत समझिये कि आपके पुराने पाप धुल जाएंगे, बल्कि इस रामभक्ति के स्वांग से बचा-खुचा अस्तित्व भी गंवाएंगे।”
अगर भगवान श्रीराम पर ये नया पैंतरा नहीं, सच्चा पश्चाताप है!
तो 12 नहीं, 6 दिसंबर को राम मंदिर जाइएजिन सैकड़ों रामभक्तों की हत्या कराई
उस महापाप पर माफ़ी मांगियेमत समझिये कि आपके पुराने पाप धुल जाएंगे,
बल्कि इस रामभक्ति के स्वांग से बचा-खुचा अस्तित्व भी गंवाएंगेपढ़ें :- 'भाजपा सरकार की मिलीभगत से टेंडर आपस में बाँट लिए जा रहे हैं...' अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
#कारनामे_बोलते_हैं
— Pankaj Chaudhary (@mppchaudhary) November 10, 2026
बता दें कि 30 अक्टूबर और 2 नवंबर 1990 को अयोध्या में कारसेवकों की भीड़ को विवादित ढांचे (बाबरी मस्जिद) की ओर बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने गोली चलाई थी, जिसमें कई कारसेवकों की जान गई थी। उस समय यूपी के सीएम मुलायम सिंह यादव थे। जिन पर भाजपा रामभक्तों की हत्या का आरोप लगाती है। हालांकि, सपा प्रमुख अखिलेश यादव संसद में इशारों-इशारों में इस कार्रवाई के लिए तत्कालीन प्रमुख सचिव नृपेंद्र मिश्र को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं। जो वर्तमान समय में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के निर्माण समिति के अध्यक्ष हैं। अखिलेश ने कहा था कि “जिन्होंने गोली चलाई, वो आपका राम मंदिर बना रहे हैं।”