लखनऊ। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में राज्य विधानसभा में मंगलवार को समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक पेश किया। अब राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद विधेयक कानून बन जाएगा। समान नागरिक संहिता विधेयक पास होने के बाद कानून बन जाएगा। इसको उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान आया है। उन्होंने कहा कि, उत्तराखंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पेश किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी है।
पढ़ें :- लखनऊ में अलीगंज स्थित लर्निंग स्पेस लाइब्रेरी में आग से 14 की मौत, सीएम योगी अलीगढ़ दौरा रद्द, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, यह भाजपा के वैचारिक मुद्दों में एक है । हमने 370 हटाने की बात कही थी। हटा दिया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने के लिए कहा था वो भी बना दिया गया। समान नागरिक संहिता हमारे लिए वैचारिक मुद्दा है। मुझे खुशी है कि इसकी शुरुआत उत्तराखंड से हो गई है।
भाजपा के वैचारिक मुद्दों में एक है UCC,सही समय पर यूपी में भी आयेगा,प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व की भाजपा सरकार ने में धारा 370 विदा किया,श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण,उत्तराखंड में UCC आ चुका है!#एक_देश_एक_क़ानून
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) February 6, 2024
पढ़ें :- केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद की पहल लाई रंग: कासगंज-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंज़ूरी, पीलीभीत-लखीमपुर खीरी होते हुए पहुंचेगी लखनऊ
इसके साथ ही उन्होंने कहा, यूसीसी सही समय पर यूपी में भी आयेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व की भाजपा सरकार ने धारा 370 विदा किया, श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण, उत्तराखंड में यूसीसी आ चुका है।