Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ये हमारे जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण, मैं इसको शब्दों में बयान नहीं कर सकती…कैप्टन शुभांशु शुक्ला के लौटने पर बोलीं मां

ये हमारे जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण, मैं इसको शब्दों में बयान नहीं कर सकती…कैप्टन शुभांशु शुक्ला के लौटने पर बोलीं मां

By शिव मौर्या 
Updated Date

Shubhanshu Shukla: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की आज धरती पर वापसी हो गयी है। 18 दिन बाद एक्सिओम 4 मिशन में शामिल अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य लोग अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के प्रवास के बाद लौटे हैं। इस मौके पर उन्हें देशभर से बधाई मिल रही है। वहीं, अंतरिक्ष यान के सकुशल लौटने पर शुभांशु के माता-पिता भावुक हो गए। उन्होंने इस दौरान लैंडिंग का सजीव प्रसारण भी देखा।

पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई

इसको लेकर लखनऊ के सीएमएस स्कूल में पहले से इसको लेकर इंतजाम किए गए थे। इस खास मौके पर शुभांशु की मां आशा देवी और पिता शंभू दयाल काफी भावुक हो गए और उनके आंखों से आंसू भी छलक गए। मां आशा देवी ने कहा, ये हमारे जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण है। साथ ही कहा, मैं इस चीज को शब्दों में बयान नहीं कर सकती हूं। जब लैंड हो रहा था तब बस थोड़ा डर लगा था लेकिन सब अच्छे से हो गया है ईश्वर साथ में हैं, उन्होंने उसे वहां पहुंचाया था और उन्होंने ही उसे सुरक्षित लैंड कराया है। उन्होंने कहा कि यह हमारे जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण है।

पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौट रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में, उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है। यह हमारे अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन-गगनयान-की दिशा में एक और मील का पत्थर है।

Advertisement