गुरुग्राम। अब आपके शानदार सवारी के लिए जानदार रेंज का स्कूटर गुरुग्राम की एक कंपनी ने लांच किया है। बता दें कि Warivo Motors India ने भारत में एक साथ छह नए इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooters) लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत 44,999 रखी गई है। Nova और Edge सीरीज के तहत आए ये स्कूटर आधुनिक फीचर्स और लंबी रेंज के साथ पेश किए गए हैं।
पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
कंपनी का कहना है कि इन दोनों सीरीज को अलग-अलग प्रकार के राइडर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। नोवा सीरीज को उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो प्रीमियम लुक, मॉडर्न फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी पसंद करते हैं। वहीं, एज सीरीज को डेली कम्यूट और बजट फ्रेंडली विकल्प के तौर पर पेश किया गया है।
जानें इन स्कूटर में क्या है खास बात?
दोस्तों मजे की बात ये है कि इन इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooters) को एक बार चार्ज करने पर ये 120 किलोमीटर तक चलने में आप का साथ देगीं। वहीं इसके फीचर्स की बात करें तो इन स्कूटरों में स्मार्ट मोबाइल एप कनेक्टिविटी के साथ आरामदायक डिजाइन मिलता है। ये स्कूटर सभी उम्र के लोग चला सकते हैं। कंपनी इसमें 3 साल की कंप्रिहेंसिव वारंटी भी दे रही है।
बता दे कि भारत में यह कंपनी अपने 200 नए शोरूम खोलने की तैयारी में है। कंपनी का लक्ष्य इस वित्तीय वर्ष के अंत तक देश के शहरों में 200 नए शोरूम खोलने का है। इससे गांव और शहर दोनों क्षेत्रों में ब्रांड की पहुंच बढ़ेगी। नए स्कूटर पूरे भारत के अधिकतर Warivo डीलरशिप पर उपलब्ध कर दिए गए हैं। तो अब आप भी तैयार हो जाये इस शानदार स्कूटर में सवारी करने के लिए। पूरा पैसा हो जायेगा वसूल।
पढ़ें :- Hero Xpulse 450 : हीरो एक्सपल्स 450 की एंट्री , इंजन के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स