लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा के इशारों पर पुलिस—प्रशासन पर काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, थाना-पुलिस भाजपा के इशारों पर काम कर रही है। इस बार भाजपा को चंदा, दान, चढ़ावा और वोट नहीं मिलने वाला है। इन्होंने संविधान, आस्था, मर्यादा और श्रद्धा को डगा दिया है। हमें उम्मीद है कि प्रभु श्री राम के चढ़ावे को लेकर जो चर्चाएं बनी है, वह सच्चाई अभी और बाहर आएगी।
पढ़ें :- जयराम रमेश, बोले- प्रमोद तिवारी ने संसद में कहा था कि 'हम राम के पुजारी हैं और BJP के लोग राम के व्यापारी हैं'
अखिलेश यादव ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में भी सरकार को घेरा। साथ ही कहा, ये बात गांव गांव तक पहुंच गई है। अब भाजपा को न चंदा मिलने जा रहा है और न ही चढ़ावा मिलने जा रहा है। इसके साथ ही, अब वोट भी इन्हें नहीं मिलेगा। मर्यादा का पहला नाम राम और दूसरा नाम संविधान है। इन लोगों ने भगवान राम को भी दगा दिया है।
“इस बार भारतीय जनता पार्टी को न चंदा मिलने जा रहा, न दान, न चढ़ावा और न वोट मिलने जा रहा है।”
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/wyVuF2gHFF
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 2, 2026
पढ़ें :- महुआ मोइत्रा के ऑफिस पर हमला हुआ तो भड़के अखिलेश, कहा- भाजपा अपनी शक्ति का दुरुपयोग करके राजनीतिक हिंसा का विषैला वातावरण बना रही
उन्होंने आगे कहा, यही इनका जीरो टॉलरेंस है कि न्याय नहीं मिल सकता। भारतीय जनता पार्टी थाने चला रही है, हथेली गर्म पुलिस नर्म। इतना भ्रष्टाचार कभी उत्तर प्रदेश की जनता ने नहीं देखा होगा। मर्यादा का पहला नाम प्रभु श्री राम और दूसरा नाम संविधान। आस्था से खिलवाड़ किया है और अब लोकतंत्र से भी खिलवाड़ करने की तैयारी चल रही है।
जनता भी इंतजार कर रही है कि अपने वोट से इनको हटाएगी। जो लोग चुनाव नवम्बर में कराने चाहते थे, सितंबर में कर दे, हम लोग तैयार हैं। साथ ही कहा, देश के प्रधानमंत्री जी जब बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करके गए थे तो दूसरे ही दिन वो ढह गया था, बीजेपी के लोग क्वालिटी से कॉम्प्रोमाइज करते हैं।