नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि परिसीमन के साथ हम इस बिल का समर्थन नहीं कर सकते हैं। बिना परिसीमन के हम इस बिल का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये महिला आरक्षण बिल नहीं था, संघीय बदलने की कोशिश थी। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार 2023 का आरक्षण बिल लेकर आए पूरा विपक्ष सहयोग करेगा।
पढ़ें :- अखिलेश ने 'नीला रंग' अपनाया तो भड़कीं मायावती, बोलीं- नीला कपड़ा इस्तेमाल करने से अम्बेडकरवादी नहीं होने वाले
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमने संविधान पर हुए इस हमले को हरा दिया है। हमने साफ तौर पर कहा है कि यह महिला आरक्षण बिल नहीं है, बल्कि यह भारत की राजनीतिक संरचना को बदलने का एक तरीका है।
131वां संविधान संशोधन विधेयक खारिज
बिल के पहले चरण की वोटिंग में पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 वोट पड़े। इसके साथ ही 131वां संविधान संशोधन विधेयक खारिज हो गया।