लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने सोमवार को महागठबंधन पर बड़ा निशाना साधाते हुए कहा कि, INDI गठबंधन के अपने तीन और बंदर आ गए हैं: पप्पू, टप्पू और अप्पू…वहीं, अब इसको लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि, जो लोग आईना देखकर आते हैं, उन्हें हर तरफ़ बंदर नज़र आते हैं, बंदर की टोली में बैठा दिये जाएं
तो अलग नज़र भी नहीं आते हैं!
पढ़ें :- अस्पताल गेट पर प्रसव का मामला: भदोही के भ्रष्टाचारी CMO डॉ. संतोष कुमार चक पर आखिर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई, कन्या भ्रूण हत्या कराने वालों से लग चुके हैं साठगांठ के आरोप
जो लोग आईना देखकर आते हैं
उन्हें हर तरफ़ बंदर नज़र आते हैं
बंदर की टोली में बैठा दिये जाएं
तो अलग नज़र भी नहीं आते हैं!— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 3, 2025
दरअसल, मुख्यमंत्री ने कहा कि, आपने गांधी के तीन बंदरों के बारे में सुना होगा… आज, INDI गठबंधन के अपने तीन और बंदर आ गए हैं, पप्पू, टप्पू और अप्पू। पप्पू सच नहीं बोल सकता… टप्पू सही को देख नहीं सकता और अप्पू सच नहीं सुन सकता। ये तीन बंदर परिवार के माफिया को बहला-फुसलाकर और उन्हें अपना चेला बनाकर बिहार की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
पढ़ें :- अखिलेश यादव और अब्बास अंसारी की मुलाकात से यूपी की सियासत गरम, राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ी हलचल
इन लोगों ने बिहार में जाति को जाति से लड़ाया, बंदूक और पिस्तौल से इन्होंने बिहार की पूरी व्यवस्था को कलंकित कर दिया। ये वही लोग हैं जो आपको जाति के आधार पर बांटते हैं, घुसपैठियों को आमंत्रित करते हैं, आपकी आस्था के साथ छेड़छाड़ करते हैं और फिर राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करते हैं।