मथुरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर सरकार को घेरा है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधन को लेकर लाए गए अध्यादेश को लागू करने में की गई ‘अत्यधिक जल्दबाजी’ के लिए कड़ी फटकार लगाई है। इसको लेकर विपक्षी दल के नेता सरकार को घेरने में जुट गए हैं।
पढ़ें :- यूपी में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो जिलों में हादसे, फतेहपुर में तीन किशोरों की मौत: गोंडा में युवक लापता
अखिलेश यादव ने कहा, भाजपाई भ्रष्टाचार का कमाल, चंदे से चढ़ावे तक सब पर मार…वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के कोष को ख़ुफ़िया तरीक़े से इधर-उधर करने पर उप्र सरकार को पड़ी सुप्रीम कोर्ट की डपट… मतलब अब तो मुख्य भी ‘डपटी’ हो गये। जो मंदिर और धर्म के पैसों को नहीं छोड़ते, वो सरकार और जनता के पैसों का भला क्यों छोड़ेंगे। भाजपा के भ्रष्टाचार को घड़ा फट गया है। भाजपा जाए तो धर्म बच पाए! घोर निंदनीय!
भाजपाई भ्रष्टाचार का कमाल
चंदे से चढ़ावे तक सब पर मारवृंदावन के बाँके बिहारी मंदिर के कोष को ख़ुफ़िया तरीक़े से इधर-उधर करने पर उप्र सरकार को पड़ी सुप्रीम कोर्ट की डपट… मतलब अब तो मुख्य भी ‘डपटी’ हो गये।
जो मंदिर और धर्म के पैसों को नहीं छोड़ते, वो सरकार और जनता के पैसों का… pic.twitter.com/tnIK3fkC9q
पढ़ें :- विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का है प्रतीक, हमें सत्य और धर्म की स्थायी शक्ति की दिलाती है याद : पीएम मोदी
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 5, 2025
बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार को वृंदावन स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधन को लेकर लाए गए अध्यादेश को लागू करने में की गई ‘अत्यधिक जल्दबाजी’ के लिए कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने मंदिर के धन के इस्तेमाल के लिए सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट से बिना प्रभावित पक्षों को सुने अनुमति लेने के तरीके को भी सवालों के घेरे में लिया।