नई दिल्ली। संसद के आनेवाले 20 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने या उसके गायन में बाधा डालने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के लिए केंद्र सरकार एक नया विधेयक पेश करने की तैयारी में जुटी हुई है। लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी आधिकारिक कार्यसूची के मुताबिक, सरकार ‘राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (Amendment) विधेयक, 2026’ पेश करेने वाली है।
पढ़ें :- E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, 100% शुद्ध पेट्रोल के लिए चुकानी होगी ज्यादा कीमत
राष्ट्रगान के समान मिलेगा दर्जा और सुरक्षा
इस कानून के तहत ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के समान कानूनी संरक्षण दिया जाएगा। इसके लागू होने के बाद यदि कोई व्यक्ति राष्ट्रीय गीत का सार्वजनिक रूप से अपमान करता है, तो उसे अधिकतम 3 वर्ष तक की जेल, जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है। हांलाकि केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने इस विधेयक के लिए अपनी मंजूरी पहले ही दे दी है।
सत्र में अन्य अहम बिल भी होंगे पेश
इस मानसून सत्र में राष्ट्रीय गीत से जुड़े विधेयक के अलावा सरकार कई अन्य महत्वपूर्ण कानून भी सदन में पेश करने वाली है। जिसमें विदेशी फंडिंग के नियमों को और कड़ा करने के लिए विदेशी अंशदान (Regulation) संशोधन विधेयक (FCRA Amendment Bill), उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) में जजों की संख्या बढ़ाने के लिए न्यायाधीश संशोधन विधेयक, डिजिटल रिकॉर्ड और पंजीकरण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए जन्म और मृत्यु पंजीकरण विधेयक भी शामिल हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस नए विधेयक को लेकर संसद में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है। विपक्षी दल राष्ट्रीय गीत से जुड़े इस कानून के अलावा NEET-UG पेपर लीक मामले और अन्य समसामयिक मुद्दों (Contemporary issues) पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहे हैं, जिससे मानसून सत्र के काफी हंगामेदार रहने के आसार नजर आ रहे हैं।