कन्नौज। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज से प्रत्याशी अखिलेश यादव सोमवार कन्नौज पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, कन्नौज ने हमेशा इतिहास बनाने का काम किया है। इस बार भी कन्नौज की जनता जिताने जा रही है। जनता उनसे सच्चे सवाल करने जा रही है जिन लोगों ने झूठे वादे किए हैं।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का सब गणित फेल है, जो लोग मन मर्जी करते थे उनको 140 करोड़ लोगों के मन की बात करनी पड़ेगी। साथ ही कहा, सोनम वांगचुक और उनके साथी बहुत दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। ये कमाल की सरकार है जो सो रही है, सरकार को अपनी भारत की सीमा को लेकर कोई चिंता नहीं हैं।
"मैं अपने बहुजन समाज के लोगों को कहूंगा कि बहुजन समाज पार्टी को वोट देना अपना वोट खराब करना है, वो बीजेपी का साथ दे रहे हैं चाहे सामने से चाहे पीछे से।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, कन्नौज pic.twitter.com/DvzcyHyZsS
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 6, 2024
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
साथ ही कहा, मैं अपने बहुजन समाज के लोगों को कहूंगा कि बहुजन समाज पार्टी को वोट देना अपना वोट खराब करना है, वो बीजेपी का साथ दे रहे हैं चाहे सामने से चाहे पीछे से। बता दें कि, समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव को कन्नौज से प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद अखिलेश यादव लगातार कन्नौज पहुंचकर लोगों से मिल रहे हैं और महंगाई, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों को लेकर सरकार को घेर रहे हैं।