Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जिनको आप कह रहे हैं ‘प्रखर’, उन्हीं की वजह से आप रहे हैं ‘बिखर’…अखिलेश यादव ने सीएम और डिप्टी सीएम पर साधा निशाना

जिनको आप कह रहे हैं ‘प्रखर’, उन्हीं की वजह से आप रहे हैं ‘बिखर’…अखिलेश यादव ने सीएम और डिप्टी सीएम पर साधा निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री से लेकर यूपी के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। इसके साथ ही प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम पर भी कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि, ये सब एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में भड़काऊ बयान दे रहे हैं। दरअसल, अखिलेश यादव लगातार भाजपा सरकार को घेरने के लिए उनके ​नेताओं पर निशाना साध रहे हैं।

पढ़ें :- IND vs NZ Toss : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें- प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को मिला मौका

सपा अध्यक्ष ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि, एक तो प्रधान बनाम मुख्य की प्रतिस्पर्धा है, दूसरी मुख्य बनाम उप की और तीसरी उप बनाम उप की। ये सब एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में भड़काऊ बयान दे रहे हैं।

उन्होंने आगे लिखा, जिनको आप कह रहे हैं ‘प्रखर’, उन्हीं की वजह से आप रहे हैं ’बिखर’; कितनी भी कोशिश कर लें आपको नहीं मिलेगा ‘शिखर’। साथ ही उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि, करें कुछ अच्छा काम, न दें खोखले-से बयान; ख़ुद का और अपने समाज का कराएं सम्मान!

 

 

पढ़ें :- प्रियंका गांधी, बेटे रेहान की तस्वीरें एग्जीबिशन से हटाने पर हुईं आगबबूला, बोलीं- जब कोई ताकतवर इंसान किसी दूसरे की अभिव्यक्ति से डरने लगता है, तो...
Advertisement